स्कूल के सिलेबस में हो रामायण और महाभारत, नेता की अज्ञानता से दुखी होकर टीवी के लक्ष्मण ने की मांग

स्कूल के सिलेबस में रामायण महाभारत और भागवत को शामिल किया जाना चाहिए। यह कहना है टीवी के लक्ष्मण का, वह दिल्ली के एक नेताजी से बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला।
Sunil Lahri Request Government to add Ramayan Mahabharat in the Syllabus of School
टीवी के लक्ष्मण सुनील लहरी ने कहा स्कूल के सिलेबस में रामायण महाभारत और भागवत को शामिल किया जाना चाहिए
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ चुके हैं। सुनील लहरी ने सरकार से गुजारिश की है कि वह स्कूल के सिलेबस में रामायण और महाभारत का पाठ पढ़ाया जाए, ताकि भविष्य में बच्चों को इस बात का ज्ञान रहे कि रामायण और महाभारत में क्या कुछ हुआ था। दरअसल उन्हें दुख इस बात का है कि दिल्ली में राज कर चुके एक नेता ने अपने भाषण में बताया था कि रावण सोने का हिरण बनकर सीता को हरने आया था। सुनील लहरी ने कहा कि इस तरह की गलत जानकारी देश और समाज को और बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए। इसलिए अगर वह स्कूल में रामायण और महाभारत की कहानी पढ़ चुके होंगे तो उन्हें आसानी से इस तरह कोई बहका नहीं पाएगा।

सुनील लहरी ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप सुन सकते हैं वह वीडियो में कह रहे हैं कि नेता जी के उस बयान से वह काफी दुखी हुए थे और तब उन्हें यह एहसास हुआ था कि रामायण, महाभारत और भागवत स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए।

आप सुन सकते हैं वीडियो में सुनील लहरी बता रहे हैं कि यह नया इतिहास कहां से आया उन्हें खुद नहीं पता। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इसकी खोज करने की कोशिश की। लेकिन मुझे इसका कोई प्रमाण नहीं मिला। कि रावण स्वर्ण मृग बनकर आया था। अगर देश की तरक्की चाहते हैं तो हमें अपने आने वाली पीढ़ी को यहां की संस्कृति, संस्कार खुद देना होगा अगर आप इससे सहमत हैं तो एकजुट होकर सरकार से अनुरोध कीजिए। सुनील लहरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुनील लहरी रामानंद सागर की रामायण सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने रामायण के किरदार और चरित्र को बखूबी पर्दे पर निभाया। उन्हें रामायण की कहानी भी पता है और यही कारण है कि जब एक नेता की गलत जुबानी अभिनेता ने सुनी तो उन्हें इस बात पर दुख होने लगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com