Sunil Grover: सस्ता होते ही प्याज बेचने निकले सुनील ग्रोवर, यूजर्स बोले- देर कर दी वर्ना अच्छा कमा लेते
प्याज के दाम गिर गए हैं लेकिन कुछ वक्त पहले प्याज की कीमत आसमान छू रही थी, अब सुनील ग्रोवर प्याज बेचते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी चुटकी लेना शुरू कर दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
सुनील ग्रोवर सड़क पर बेच रहे हैं प्याज, तस्वीर देख, फैंस हुए हैरान
Sunil Grover Selling Onion: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वह अपनी पोस्ट से अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते हैं, लेकिन उनकी ताजा तस्वीर फैंस को हैरान कर रही है। वह सड़क किनारे प्याज बेचते हुए तस्वीर में नजर आ रहे हैं। यूजर्स भी कम नहीं हैं, उन्होंने सुनील ग्रोवर को प्याज के बिजनेस से जुड़े कई फनी सुझाव दे दिए हैं। वह उनकी चुटकी लेते हुए दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें एक पोस्ट में साझा की है। और कैप्शन में लिखा है, आज प्याज से कुछ बनाए, अच्छे दिनों का लुत्फ़ उठाए। तस्वीरों में वह प्याज से भरे हुए एक ठेले पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। प्याज के ठेले पर उन्होंने तराजू और बटखरा भी रखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में एक ग्राहक सुनील ग्रोवर से प्याज के लिए मोलभाव कर रहा है। आखिरी तस्वीर में सुनील ग्रोवर एक महिला को प्याज बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक बच्चा भी उनके गोद में बैठा हुआ है। तस्वीर बेहद ज्यादा फनी है इसलिए लोगों के रिएक्शन भी फनी आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary: सपना चौधरी तीसरी बार बनेंगी मां! अफवाह सुनकर दंग रह गए फैंस
सम्बंधित ख़बरें
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
ओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
सुनील ग्रोवर की प्याज बेचने वाली तस्वीर देखकर हैरान हुए फैंस
सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर की प्याज बेचने वाली तस्वीर देखकर लोगों ने उनसे कहा है कि थोड़ी देर कर दी आपने, वरना अच्छा पैसा कमा लेते। उनका इशारा का प्याज की बढ़ी हुई कीमत पर था। कुछ समय पहले प्याज की कीमत आसमान छू रही थी। लेकिन अब प्याज की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं एक यूजर ने प्याज का भाव पूछा है, तो वहीं कुछ अन्य यूजर यह पूछते हुए नजर आए हैं कि होम डिलीवरी करते हैं क्या आप। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि तस्वीर पर फैंस जमकर मौज ले रहे हैं।
