सलमान खान के बचाव में उतरे सुनील शेट्टी, बोले- उनकी ना चलने वाली फिल्म भी कमा लेती है 200 करोड़
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की तारीफ करते हुए नजर आए, उन्होंने कहा कि सलमान खान की ना चलने वाली फिल्म भी 200 करोड़ कमा लेती है। आईए जानते हैं सुनील शेट्टी ने सलमान खान के बारे में क्या कहा।
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान की फ्लॉप फिल्म भी कमा लेती है 200 करोड़, दोस्त की तारीफ में बोले सुनील शेट्टी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी सलमान खान की तारीफ करते हुए नजर आए हैं, उन्होंने सलमान खान के बारे में कहा है कि उनकी ना चलने वाली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमा लेती है। सुनील शेट्टी का इशारा सलमान खान की फिल्म सिकंदर से था, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 180 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म को फ्लॉप फिल्म बताया जा रहा है, सलमान खान की फिल्म सिकंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को फ्लॉप बोले जाने पर सुनील शेट्टी सलमान खान को डिफेंड करते हुए नजर आए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनील शेट्टी इस समय अपनी फिल्म केसरी वीर का प्रमोशन कर रहे हैं। केसरी वीर हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर केसरी वीर फिल्म का प्रदर्शन बहुत खराब है। इसी बीच सुनील शेट्टी सलमान खान को लेकर बात करते हुए नजर आए। सलमान खान की फिल्म सिकंदर फिल्म को लोग फ्लॉप बता रहे हैं, तो वहीं सुनील शेट्टी ने कहा कि उनकी ना चलने वाली फिल्म भी 200 करोड़ की कमाई कर लेती है। हम फिल्म को फ्लॉप बोल रहे हैं, लेकिन आधी इंडस्ट्री उस फिल्म को सुपरहिट मान रही है।
ये भी पढ़ें- अकेले पाकिस्तान की 10 टैंकों को किया नष्ट, 21 साल की उम्र में शहीद हुए थे अरुण खेत्रपाल
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
द लल्लन टॉप से बातचीत में सुनील शेट्टी ने सलमान खान के बारे में कहा कि सलमान खान इस धरती पर सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले इंसान है। अगर मुझे उन्हें शब्दों में बयां करना होगा तो मैं उन्हें पहले बेहतर इंसान और दूसरा बिंग ह्यूमन शब्द से उन्हें बयान करूंगा। वह अपने हर काम को एक अलग स्तर पर ले जाते हैं और बहुत दिल से काम करते हैं। जब सलमान को अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो वह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देते हैं, उनकी ना चलने वाली फिल्म भी 200 करोड़ कमा लेती है। सुनील शेट्टी ने आगे कहा इस साल सारी फिल्मों का नंबर देख लेना आपको पता चल जाएगा कि सलमान खान की फिल्म किसी से कम नहीं है।
