Suniel Shetty: अनिल कपूर के ताने ’50 फीसदी हीरो’ का सुनील शेट्टी ने 30 साल बाद दिया जवाब
Suniel Shetty Reacts On Anil Kapoor: अनिल कपूर ने मोहरा फिल्म के रिलीज के वक्त सुनील शेट्टी को '50 प्रतिशत हीरो' बताया था। सुनील शेट्टी ने 30 साल बाद उस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं सुनील शेट्टी ने क्या कहा है?
- Written By: अनिल सिंह
सुनील शेट्टी ने 30 साल बाद दिया अनिल कपूर के ताने का जवाब
Suniel Shetty Reacts On Anil Kapoor: अनिल कपूर ने फिल्म मोहरा के रिलीज के वक्त अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को 50% हीरो बताया था। 90 के दशक के दौरान अनिल कपूर ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को लेकर यह बात कही थी। दरअसल बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे कलाकारों को बड़े कलाकारों के ताने उस वक्त सुनने मिलते थे और अनिल कपूर का यह जुमला ऐसा ही एक उदाहरण था। 30 साल बाद अब सुनील शेट्टी ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं सुनील शेट्टी ने अनिल कपूर के ताने पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
सुनील शेट्टी ने रेडियो नशा को दिए गए इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और व्यक्तिगत जीवन को लेकर ढेर सारी बातें की। इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि मोहरा फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था तब अनिल कपूर ने उन्हें और अक्षय कुमार को ‘50% हीरो’ कहा था। इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, हां ऐसा ही कुछ डायलॉग था, मैंने अखबार में पढ़ा था, लेकिन वह स्टार थे, तो बोल सकते थे। उनका मतलब था कि एक ही हीरो लिया जाना चाहिए था इस फिल्म में दो हीरो की जरूरत नहीं थी।
ये भी पढ़ें- सैनिकों की मां को शालीन भनोट ने किया सलाम, बोले- आप की वजह से हम सुरक्षित
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि जवानी में हम सब ने कहीं न कहीं, कोई ना कोई डायलॉग मारा है और मीडिया को मजा भी आता है उसे उठाने में। लेकिन अनिल कपूर एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैंने हमेशा पसंद किया। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं, जब आप उन्हें करीब से जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं और लोगों को काफी सपोर्ट भी करते हैं। हमें भी पता था कि हम उनके जितने बड़े स्टार नहीं हैं मगर यह भी यकीन था कि कभी ना कभी कुछ जरूर होगा।
सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार मोहरा फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आए थे। दोनों लगभग अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। इस फिल्म में रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने परेश रावल के करियर को भी एक नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में काफी बड़े नाम मौजूद थे, ऐसे में दो नए कलाकारों की फिल्म में मौजूदगी उस समय भी चर्चा में रही थी, लेकिन यह कहा जा सकता है कि मोहरा फिल्म अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी दोनों के लिए ही गेम चेंजर फिल्म साबित हुई।
