Sukhwinder Singh Birthday Special: एआर रहमान ने सुखविंदर सिंह से मांगी थी माफी
सुखविंदर सिंह 54 साल के होने वाले हैं। 18 जुलाई को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए जानते हैं वो किस्सा जब मशहूर संगीतकार एआर रहमान को सुरों के जादूगर सुखविंदर सिंह से माफी मांगनी पड़ी थी।
- Written By: अनिल सिंह
सुखविंदर सिंह से एआर रहमान ने मांगी थी माफी
Sukhwinder Singh Birthday Special: सुखविंदर सिंह और एआर रहमान की जोड़ी ने न सिर्फ बॉलीवुड को बेहतरीन नगमे दिए हैं, बल्कि इंडिपॉप को एक नई जान दी है। सुखविंदर सिंह की रूहानी आवाज उन्हें अन्य गायकों से अलग पहचान देती है। सुखविंदर सिंह को एक गायक के तौर पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोहरत हासिल है। 90 के दशक में उन्होंने अपने गायकी के करियर की शुरुआत की थी और आज वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारतीय संगीत जगत में श्रेष्ठ कलाकार के तौर पर पहचाने जाते हैं।
सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में हुआ। उन्होंने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर फिल्म ‘अभिनेत्री’ का गाना “सा रे गा मा पा” गाया और दर्शकों के दिलों में पहली बार जगह बनाई।
ये भी पढ़ें- निक के साथ रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, समंदर किनारे सरेआम किया किस
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
दुनिया में भ्रमण कर सीखा संगीत
1990 के दशक के मध्य में उन्होंने विश्व भ्रमण कर विभिन्न संगीत शैलियों को समझने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी एल्बम ‘मुंडा साउथहॉल दा’ रिलीज की और मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ भी काम किया।
सुखविंदर सिंह का पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड
उनका पहला बॉलीवुड गीत “आ जा सनम” था, जो 1991 की ‘खिलाफ’ फिल्म में गाया गया, लेकिन ये गाना ज्यादा चर्चित नहीं रहा। हालांकि, साल 1998 में मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैंया-छैंया’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने सुखविंदर सिंह को रातों-रात स्टार बना दिया। इस गीत के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। यहां से सुखविंदर सिंह के हिट गानों का सिलसिला चलता ही गया। उन्होंने ‘1947: अर्थ’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दिल्लगी’, ‘जानवर’, और कई अन्य फिल्मों में हिट गाने दिए।
सुखविंदर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
सुखविंदर सिंह ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और अन्य बड़े सितारों के लिए भी प्लेबैक किया है। संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ उनकी साझेदारी बेहद सफल रही, जिसमें ‘रमता जोगी’, ‘ताल से ताल मिला’, ‘रुत आ गई रे’ जैसे कई सुपरहिट गाने शामिल हैं। सुखविंदर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उन्होंने एआर रहमान के साथ फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘जय हो’ गाया। इस गीत ने उन्हें ऑस्कर, ग्रैमी और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड दिलाए।
एआर रहमान ने सुखविंदर सिंह से मांगी माफी
सुखविंदर सिंह की सफलता के साथ एक दिलचस्प किस्सा भी जुड़ा हुआ है। जानकर हैरानी होगी कि इस दिग्गज सिंगर से एक बार खुद एआर रहमान को भी माफी मांगनी पड़ी थी। वाकया यह है कि जब एआर रहमान को ‘जय हो’ गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था, तब वह सुखविंदर सिंह का नाम लेना भूल गए थे, जो इस गाने के गायक थे। बाद में एआर रहमान ने इस पर एक इंटरव्यू में अफसोस जताते हुए सुखविंदर सिंह से माफी मांगी थी। अपनी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज से उन्होंने भारतीय संगीत को एक नई ऊंचाई दी। वे आज भी एक लोकप्रिय पार्श्वगायक के रूप में पहचाने जाते हैं।
