मुंबई : अभिनेत्री (Actress) सुभाश्री गांगुली (Subhashree Ganguly) और उनके पति, फिल्म (Film) निर्माता (Maker) राज चक्रवर्ती (Raj Chakraborty) हुए कोरोना (Corona) के शिकार। मॉडल ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने लिखा “मेरी और राज दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों ने खुद को सबसे अलग कर लिया है। पिछले 72 घंटों में जो भी हम दोनों के संपर्क में आएं हो वह सभी अपना कोरोना जांच कराएं और खुद को सबसे अलग रखें। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क पहनें। हम दोनों ठीक है और आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से इस संकट को दूर करेंगे।”
गौरतलब है की, सुभाश्री गांगुली अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। जिससे उनके फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी बड़ी है और फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है।
सुभाश्री गांगुली अब तक कई बंगाली फिल्में कर चुकी हैं, जिसमें गेम, रोमियो, अभिमान, परिणीता, चैलेंज, अमी शुधु चेयेची तोमे, नबाब, खोका 420 जैसे कई फिल्में कामयाब रही। वहीं राज चक्रवर्ती भी फिल्म मेकर के साथ-साथ राजनीति में भी रुचि रखते है। हाल ही में वह तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ कर जीत हासिल की।
Subhashree ganguly and her husband raj chakraborty became corona positive know who is this