Women Reservation Bill: विपक्ष के खिलाफ उतरी BJP की महिला ब्रिगेड, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी

Women Reservation Bill Failed: महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद, BJP आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है और इसमें हेमा मालिनी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।
BJP Protest In Delhi After Women Reservation Failed In Lok Sabha
हेमा मालिनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Protest In Delhi After Women Reservation Failed: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर दो दिनों तक चली विस्तृत चर्चा के बाद इसे कल यानी 17 अप्रैल को मतदान के लिए पेश किया गया। मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। इस तरह यह बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका और पारित नहीं हो पाया।

संसद में विधेयक गिरने के बावजूद भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पूरे देश में व्यापक आंदोलन की तैयारी कर रही है। दिल्ली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सड़कों पर हैं और विपक्षी पार्टियो जिन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया उनका जमकर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में हेमा मालनी, रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

हेमा मालिनी ने विपक्ष पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी ने साफ कहा कि यहां दिल्ली की सभी नारी शक्ति जुड़ी है और हम विरोध प्रदर्शन कर रहैं क्योंकि कल विपक्ष ने बिल पास नहीं होने दिया। आगे उन्होंने कहा कि इस वजह से सभी महिलाएं बहुत दुखी हैं और इसलिए ही हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

विपक्ष ने महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया- रक्षा खडसे

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि यह बिल महिलाओं के हक में था लेकिन कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने इसके विरोध में जाकर यह बता दिया कि वह महिलाओं के विरोध में हैं और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं और इसलिए हमने आज यह विरोध प्रदर्शन किया है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए रामवीर सिंह बिधूड़ी

विपक्षियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को ऐसा लगा कि अगर महिलाओं को 33% आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दे दिया और वह सफल हो गए, तो प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी। विपक्ष ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। महिलाओं में इसको लेकर बहुत क्रोध है।

विपक्ष के खिलाफ भाजपा का महिला फ्रंट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पास कराने की पूरी तैयरी कर ली थी। मगह फिर भी बिल पास नहीं हो पाएगा और इसमें विपक्षी पार्टियों की बड़ी भूमिका देखने को मिली, ऐसे में आज जब दिल्ली में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया तो उसमें यह देखने को मिला कि इस प्रदर्शन में भाजपा की महिला शक्ति यानी महिला नेता भारी मात्रा में मौजूद हैं, जो इस तरफ इशारा करता है कि अब बीजेपी ने इस बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ अपनी महिला ब्रिगेड उतारने की तैयारी कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com