Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Subhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें

Subhash Ghai Instagram Post Viral: सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके दोस्त और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 25, 2026 | 02:59 PM

फिल्म निर्देश सुभाष घई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Subhash Ghai Sunday Night Post: हिंदी सिनेमा के सीनियर डायरेक्टर सुभाष घई इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे अक्सर जिंदगी के कुछ यादगार पलों की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके दोस्त और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं।

सुभाष घई ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि ‘रविवार शाम उन सभी ने बेहतरीन पंजाबी फिल्म ‘मां जाए’ देखी। फिल्म देखने के बाद निर्देशक इसके कलाकारों और कहानी की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए’।

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

सुभाष घई ने लिखा कि ‘इस तस्वीर के बीच में जो शख्स हैं, वह हमारे दोस्त डॉ. अमरजीत सिंह हैं, जो न्यूयॉर्क में रहते हैं। उन्होंने भारत में अपने दिव्यांग भाई के साथ अपने गहरे रिश्ते और सफर की कहानी फिल्म निर्देशक नवनीत सिंह को सुनाई। इसी सच्ची कहानी पर आधारित शानदार पंजाबी फिल्म ‘मां जाए’ बनी है। रविवार शाम हम दोस्तों ने यह फिल्म देखी और इसकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए।

सम्बंधित ख़बरें

Aishwarya Rai के ट्रोल होने के बाद बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आई

Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई

Chand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री

Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य

सुभाष घई ने कहा कि डॉ. अमरजीत और उनकी पत्नी जस की सच्ची कहानी पर बनी यह फिल्म अपने भावुक अंदाज और बेहतरीन निर्देशन से दिल छू लेती है’। डायरेक्टर सुभाष घई ने अपनी इस पोस्ट के जरिए सभी से यह फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद। भाइयों के प्यार और रिश्ते पर बनी यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए’।


यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के ट्रोल होने के बाद बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आई

जानिए फिल्म मां जाए के बारे में

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘मां जाए’ साल 2025 की एक पंजाबी पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो अटूट भाईचारे, त्याग और संघर्ष की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय-अमेरिकी अप्रवासी डॉ. अमरजीत सिंह की रीयल लाइफ से प्रेरित है। ये फिल्म दो भाइयों (डॉ. अमरजीत सिंह और बिल्ला) के गहरे भावनात्मक रिश्ते और एक-दूसरे के सपनों को पूरा करने के लिए किए गए त्याग की कहानी है।

नवनीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ मानव विज, योगराज सिंह और रहमत रतन भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए हैं।

Subhash ghai instagram post sunday night with shatrughan sinha punjabi film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 02:59 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment
  • Shatrughan Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.