OTT Releases Of The Week: ‘धुरंधर 2’ से ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर धुरंधर 2, कर्तव्य, इंस्पेक्टर अविनाश 2 और बर्लिन 2 समेत नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट।
Friday New OTT Releases 2026 Dhurandhar 2 Kartavya Inspector Avinash 2
इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Updated on

New OTT Releases Movies And Series: मई के तीसरे शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई मोस्ट अवेटेड रिलीज दस्तक देने जा रही हैं। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं।

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 15 मई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। थिएटर्स में सफलता के बाद अब फैंस इसकी डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंस्पेक्टर अविनाश 2 में लौटेंगे रणदीप हुड्डा

इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रहा है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा एक निडर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में क्राइम और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। शो में अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और उर्वशी रौतेला भी अहम भूमिका में हैं।

कर्तव्य और इट्स नॉट लाइक दैट

सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म कर्तव्य भी शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में सैफ एक पुलिस अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे, जो अपराधियों के खिलाफ मिशन पर निकला है। खास बात यह है कि यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही इट्स नॉट लाइक दैट दो सिंगल पेरेंट्स की इमोशनल कहानी दिखाएगी। वहीं छात्रों की जिंदगी और एग्जाम सिस्टम पर आधारित सीरीज एग्जाम भी दर्शकों का ध्यान खींच सकती है।

इंटरनेशनल सीरीज का तड़का

नेटफ्लिक्स पर बर्लिन का दूसरा सीजन भी रिलीज हो रहा है। ‘मनी हाइस्ट’ यूनिवर्स से जुड़ी यह सीरीज एक बार फिर चोरी और थ्रिल से भरपूर कहानी लेकर आ रही है। जियो हॉटस्टार की चर्चित सीरीज राइवल्‍स भी नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। इस सीरीज में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है।

द वंडरफूल्‍स का नेटफ्लिक्स पर दस्तक

वहीं नेटफ्लिक्स पर द वंडरफूल्‍स रिलीज होगी, जिसकी कहानी 1999 के दौर पर आधारित है। ये सीरीज भी इस शुक्रवार यानी 15 मई को ओटीटी पर तहलका मचाती नजर आएगी। कुल मिलाकर इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह के दर्शकों के लिए कंटेंट मौजूद है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो, थ्रिलर देखना हो या फैमिली ड्रामा, इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट पूरी तरह भरने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com