

Kangana Ranaut Replies Trollers: मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा तो बिखेरा ही है। इसके अलावा उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अभी हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर दिखाई दीं।
जहां एक तरफ उनके बेहतरीन लुक ने सभी का ध्यान उनकी तरफ खींचा। तो वहीं दूसरी तरफ कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या को लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया। ट्रोलर्स ने ऐश्वर्या की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट भी किए हैं। ऐश्वर्या की ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जमकर फटकार भी लगाई।
दरअसल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर अपना लुक फ्लोंट करती दिखीं। इस लुक में ऐश्वर्या राय ने डीप ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन पहनकर दिखाई दीं। उनके इस आउटफिट में इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न का बेहद खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था। गाउन की बॉडी-हगिंग फिटिंग उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रही थी। लेकिन एश्वर्या के इस लुक को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, लोगों ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसी बीच बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को खूब लताड़ा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ऐश्वर्या किसी को यहां खुश करने के लिए नहीं हैं और अगर आप लोगों को रेड कार्पेट और सार्वजनिक स्थानों पर उम्रदराज महिलाओं का दबदबा देखकर असहजता हो रही है, तो उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए'।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति का एक रूप है, यह जीवन और अपने दृष्टिकोण की व्यक्ति की अपनी व्याख्या है, कोई भी महिला किसी की ऋणी नहीं है, ऐश बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आप में से जो लोग उन्हें किसी और रूप में देखना चाहते है, वे खुद अपना असली रूप क्यों नहीं दिखाते? वह आपको खुश करने के लिए यहां नहीं हैं। वह शानदार हैं, अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब आदत डाल लीजिए। धन्यवाद'।
ऐश्वर्या राय हमेशा से ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत के जाने-माने चेहरे के रूप में दिखती रही हैं। और अपने लुक से लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहीं हैं। इस साल भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बरकरार रखा है।