माधुरी दीक्षित की थ्रिलर सीरीज ने मारी बाजी, Stranger Things 5 को पछाड़ टॉप 5 व्यूअरशिप में शामिल
Madhuri Dixit Series Mrs Deshpande: इंडिया में स्ट्रेंजर थिंग्स 5 को कड़ी टक्कर मिली है। माधुरी दीक्षित की नई सीरीज मिसेज देशपांडे ने इंडिया में व्यूअरशिप के मामले में शो को पीछे छोड़ दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मिसेज देशपांडे, स्ट्रेंजर थिंग्स 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mrs Deshpande Ott Position: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर हर जगह सुपरहिट वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स 5 की ही चर्चा थी। शो का फिनाले और इसके स्पिन-ऑफ को लेकर फैंस में उत्सुकता चरम पर थी। दुनियाभर में यह सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओटीटी शोज में शामिल है, लेकिन इंडिया में इसे व्यूअरशिप के मामले में वह सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी।
दरअसल, ऑरमैक्स मीडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 22 से 28 दिसंबर के बीच इंडिया में OTT व्यूअरशिप की लिस्ट में स्ट्रेंजर थिंग्स 5 दूसरे नंबर पर रही। पहले नंबर पर रही माधुरी दीक्षित की मिसेज देशपांडे, जो जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 को पछाड़ मिसेज देशपांडे निकली आगे
मिसेज देशपांडे को उस हफ्ते लगभग 42 लाख व्यूज मिले, जबकि स्ट्रेंजर थिंग्स 5 को केवल 33 लाख व्यूज हासिल हुए। इंडिया में ये अंतर इसलिए आया क्योंकि माधुरी की सीरीज ने स्थानीय दर्शकों को अधिक आकर्षित किया। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर स्ट्रेंजर थिंग्स 5 ने बाजी मार ली और दुनियाभर में इसे 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
2500 रुपये लेकर मुंबई आए थे Nawazuddin Siddiqui, बिस्किट खाकर करते थे गुजारा, आज है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
Top 5 most-watched OTT original fiction series in India, for the week of Dec 22-28, 2025, estimated based on audience research
Note: Estimated number of Indian audience (in Mn) who watched at least one episode. pic.twitter.com/LqvKtMLVh7 — Ormax Media (@OrmaxMedia) December 29, 2025
इस हफ्ते की टॉप-5 लिस्ट में अन्य लोकप्रिय शोज भी शामिल रहे। नेटफ्लिक्स की सिंगल पापा को 18 लाख व्यूज मिले, जियो हॉटस्टार का फार्मा 16 लाख व्यूज के साथ शामिल हुआ और प्राइम वीडियो की फोर मोर शॉट्स प्लीज को 13 लाख व्यूज हासिल हुए।
क्या है माधुरी दीक्षित की सीरीज की कहानी?
माधुरी दीक्षित की इस नई सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है। इसमें माधुरी के अलावा प्रियांशु चटर्जी और सिद्धार्थ चांडेकर ने भी अहम भूमिकाएँ निभाईं। कहानी मुंबई पुलिस और एक जेल में बंद सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है। पुलिस नए मामलों को सुलझाने के लिए इस किलर की मदद लेती है, क्योंकि उसका कॉपीकैट नए शिकार करने लगता है।
दर्शकों ने माधुरी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की, जबकि कहानी और निर्देशन को मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं। रिलीज के समय यह सीरीज फैंस के बीच एक सस्पेंस और थ्रिलर का बेहतरीन अनुभव साबित हुई।
ये भी पढ़ें- ‘चैप्टर वहीं खत्म हो गया था’, अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
इंडिया में OTT प्लेटफॉर्म पर लोकल कंटेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस हफ्ते की रैंकिंग ने साफ कर दिया कि भले ही स्ट्रेंजर थिंग्स 5 ग्लोबल फेम में टॉप पर हो, इंडिया में दर्शक माधुरी दीक्षित की नई सायकोलॉजिकल थ्रिलर को अधिक पसंद कर रहे हैं।
