Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार

KSBKBT Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जेल में कैद तुलसी को मुश्किलों का सामना करता हुआ देखा जा रहा है। ऐसे में उसकी परेशानियों को सुलझाने के लिए भगवान स्वयं प्रकट होकर तुलसी को दर्शन देते है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 03, 2026 | 10:40 AM

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जबरदस्त ड्रामेबाजी देखने के लिए मिल रही है। जहां कहानी के करेंट ट्रैक में इतिहास दोहराते हुए नजर आ रहा है।

जहां पिछले सीजन में अपनी बहू नंदिनी के साथ बदतमीजी करने पर तुलसी ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया था, वहीं अब नंदिनी तुलसी की भूमिका निभाते हुए अपनी बहू वैष्णवी को बचाने के लिए अपने ही बेटे पार्थ का खून करती हुई दिखाई गई है।

अरुंधति बनी तुलसी के गले की हड्डी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लेटेस्ट एपिसोड में देखा रहा है कि तुलसी को उसके ही पोते पार्थ के मर्डर करने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। जेल में कैदी और लेडी डॉन अरुंधति को तुलसी पर अत्याचार करते हुए देखा जा रहा है। तुलसी को उकसाने के लिए अरुंधति को जानबूझकर तुलसी के बर्तन को गंदा करते हुए शो में दिखाया जा रहा है। इसके अलावा तुलसी को परेशान करने के लिए अरुंधति उसे डायन कहकर भी ताना मार देती है। लेडी डॉन तुलसी को अपनी गैंग में शामिल होने का ऑफर देती है, जिसे शांति से तुलसी ठुकरा देती है।

सम्बंधित ख़बरें

Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स

Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर

रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट

Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी

“lekin aapne mere kokh se ek balatkari ko paida kiya” 😭 damn…my heart broke for tulsi💔 the way she was so disappointed w everyone…!@smritiirani aced the entire scene, so vulnerable and raw gosh🤌🏽😭@EktaaRKapoor #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #SmritiIrani #KSBKBT2 #KSBKBT pic.twitter.com/bTl9prGHbr — Gumnaam✨ (@RajxSimran) July 2, 2026

तुलसी को जेल में मिला गीता का ज्ञान

जेल में हो रहे दुर्व्यवहार से टूटकर तुलसी वीरानी अपने ठाकुरजी से रोते हुए प्रार्थना करती है। जिसके बाद तुलसी के भाव को देखते हुए ठाकुरजी स्वयं सामने प्रकट हो जाते हैं। ठाकुरजी को तुलसी के मन में चल रहे सभी सवालों का जवाब देते हुए देखा जा सकता है। जब तुलसी ठाकुरजी से अपनी परेशानियों को साझा करती है, तो ठाकुरजी को भी तुलसी का ढाढ़स बढ़ाते हुए देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-  Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर

अरुंधति का खुलेगा काला राज

ठाकुरजी के आशीर्वाद से तुलसी में एक नई उमंग देखने को मिल रही है। लेडी डॉन अरुंधति के द्वारा जेल के अन्य कैदियों पर जुल्म ढहाते हुए देख तुलसी उसके सामने तनकर खड़ी हो जाती है। तुलसी लेडी डॉन के अतीत के पन्नों को सभी के सामने उजागर कर देती है। वो सभी कैदियों को बताती है कि किस तरह अपने बच्चों को बचाने के लिए अरुंधति ने अपने ही पति का कत्ल कर दिया था। इसके बाद अपने बेटे को मारने के आरोप में कैसे अरुंधति जेल में कैद है। तुलसी लेडी डॉन अरुंधति के इस रुखे व्यवहार के पीछे छूपे अकेलेपन को समझ जाती है।

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 thakurji helps tulsi in jail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 10:40 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Channels
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.