रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बाद बड़ा दांव, ‘वाराणसी’ भी दो पार्ट में करेगी धमाका? जानें क्या है वजह
SS Rajamouli Movie: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद चर्चा तेज है कि एसएस राजामौली अपनी मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को दो हिस्सों में ला सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या है खास वजह।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वाराणसी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Varanasi To Be Released In Two Parts: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद अब इंडस्ट्री में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खबरें हैं कि दिग्गज फिल्ममेकर S. S. Rajamouli अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
क्या ‘वाराणसी’ भी बनेगी दो पार्ट की फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के विशाल पैमाने और जटिल कहानी को देखते हुए मेकर्स इसे एक ही फिल्म के रूप में दो भागों में पेश करने पर विचार कर रहे हैं। यह कोई सीक्वल फॉर्मेट नहीं होगा, बल्कि पूरी कहानी को विस्तार से दिखाने के लिए इसे दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे नजर आ सकते हैं, जिससे पहले ही इसका क्रेज हाई हो चुका है।
बजट और स्केल ने बढ़ाई चुनौती
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘वाराणसी’ का बजट 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है। फिल्म की कहानी टाइम ट्रैवल जैसे जटिल कॉन्सेप्ट पर आधारित बताई जा रही है, जिसे सीमित समय में समेटना आसान नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Urvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
Alia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
Rakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल
माना जा रहा है कि तीन घंटे की फिल्म में इस कहानी को पूरी तरह दिखाना मुश्किल होगा, इसलिए मेकर्स इसे दो पार्ट में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं, ताकि हर पहलू को विस्तार से दिखाया जा सके।
‘बाहुबली’ जैसा फॉर्मेट फिर करेगा कमाल?
बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में पहले ही साबित कर चुकी हैं कि दो पार्ट में रिलीज होने वाली फिल्में दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा करती हैं। राजामौली इस फॉर्मेट में माहिर माने जाते हैं और उनकी कहानी कहने की शैली दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखने में सक्षम है। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद यह ट्रेंड और मजबूत हुआ है, जहां बड़े बजट और बड़े कैनवास वाली फिल्मों को मल्टी-पार्ट में रिलीज करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें- रामनवमी पर नीता अंबानी का रॉयल अंदाज, ‘राम-नाम’ से सजी पहनी खास साड़ी, 2 साल में तैयार हुआ ये अद्भुत कलेक्शन
क्या होगी इंडस्ट्री की अगली सबसे बड़ी फिल्म?
‘वाराणसी’ को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा भले ही बाकी हो, लेकिन जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, उससे साफ है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। अगर यह फिल्म दो हिस्सों में आती है, तो दर्शकों को एक लंबा, भव्य और डीटेल्ड सिनेमाई अनुभव देखने को मिल सकता है, जो आने वाले समय में फिल्म मेकिंग के ट्रेंड को भी बदल सकता है।
