Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘द राणा दग्गुबाती शो’ में श्रीलीला ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में राणा और सिद्धु को दिया बड़ा हिंट

प्राइम वीडियो ने द राणा दग्गुबाती शो का मच अवेटेड दूसरा एपिसोड लेकर आया है, जिसमें चार्मिंग सिद्धार्थ जोंनालगड्डा और श्रीलीला नजर आएंगे। इस एपिसोड में मजेदार बातचीत, हंसी से भरपूर पल के बारे में खास चर्चाएं देखने मिलेगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 29, 2024 | 12:39 PM

'द राणा दग्गुबाती शो' में श्रीलीला ने अपने बॉलीवुड डेब्यू पर दिया बड़ा हिंट

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: प्राइम वीडियो ने द राणा दग्गुबाती शो का मच अवेटेड दूसरा एपिसोड लेकर आया है, जिसमें चार्मिंग सिद्धार्थ जोंनालगड्डा और श्रीलीला नजर आएंगे। इस एपिसोड में मजेदार बातचीत, हंसी से भरपूर पल और उनके पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खास चर्चाएं देखने मिलेगी। यह आम टॉक-शोज से हटकर है, जिसकी वजह से यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बन गया है।

सिद्धु और राणा श्रीलीला के आने वाले प्रोजेक्ट्स, खासकर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्सुक थे। हालांकि, श्रीलीला ने इन सवालों को टालने की कोशिश की और ज्यादा कुछ नहीं बताया क्योंकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर घोषणा होनी अभी बाकी है। राणा के जोर देने पर आखिरकार श्रीलीला ने माना, हां, यह सच है। यह मेरा पहली बार बॉलीवुड में काम करने का मौका होगा। यह एक नया और अलग अनुभव है।

ये भी पढ़ें- ‘पुष्पा 2’ का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, निर्देशक सुकुमार ने शेयर की झलकियां

सम्बंधित ख़बरें

YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम

Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने

बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला

हाल ही में, धमाका एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के धमाकेदार डांस नंबर किसिक में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है। अब फैंस बेसब्री से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। राणा ने चुटकी लेते हुए पूछा कि मैं जहां भी शादी में जाता हूं, वहां तुम्हें और तुम्हारी मां को देखता हूं। मेरे कजिन भी तुम्हें बहन बुलाते हैं। आखिर चल क्या रहा है।

श्रीलीला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हम ओंगोल के हैं, जो करमचेड़ु आपके यानी राणा होम टाउन के पास है। हम वहां संक्रांति के लिए अक्सर जाते थे। राणा दग्गुबाती द्वारा निर्मित, होस्ट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई ‘द राणा दग्गुबाती शो’ एक अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल सीरीज है, जिसमें कुल आठ एपिसोड हैं।

इस शो में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, सिद्धु जोनालगड्डा, श्रीलीला, नानी, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा जैसे कई शानदार मेहमान शामिल हैं। हर शनिवार को नया एपिसोड आने वाले इस शो का दूसरा एपिसोड 30 नवंबर, शनिवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर छापा, पोर्नोग्राफी मामले में ईडी का एक्शन

Sreeleela gives a big hint to rana and sidhu about her bollywood debut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 12:39 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.