Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार ने 37 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिटनेस चैंपियन के जाने से सदमे में फैंस
Mayank Pawar Death: ‘स्प्लिट्सविला 7’ के चर्चित कंटेस्टेंट और फिटनेस चैंपियन मयंक पवार का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर शोक की लहर, मुंबई में प्रार्थना सभा आयोजित होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मयंक पवार (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Splitsvilla 7 Contestant Mayank Pawar Passes Away: रियलिटी शो की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर यूथ शो स्प्लिट्सविला के सीजन 7 में नजर आए मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की गई, जिसके बाद फैंस और फिटनेस इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
दरअसलल, इंस्टाग्राम पर जारी बयान में उन्हें एक भाई, चैंपियन, मेंटर और प्रेरणा बताया गया। पोस्ट में लिखा गया कि मयंक हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई।
‘स्प्लिट्सविला 7’ से मयंक पवार को मिली पहचान
मयंक पवार को पहचान स्प्लिट्सविला 7 से मिली थी। शो में उनका शांत स्वभाव और सच्चाई दर्शकों को पसंद आई थी। उनका एलिमिनेशन उस सीजन के सबसे भावुक पलों में से एक माना जाता है। हालांकि, शो की होस्ट सनी लियोनी उस समय काफी भावुक हो गई थीं और उन्होंने मयंक को गले लगाकर विदा किया था। वहीं को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी उन्हें रोककर गले लगाया था। यह पल दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
फिटनेस इंडस्ट्री में भी जीता लोगों का दिल
रियलिटी टीवी से आगे बढ़कर मयंक ने फिटनेस वर्ल्ड में मजबूत पहचान बनाई। वे सात बार मिस्टर इंडिया टाइटल जीत चुके थे और एक बार प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम कर चुके थे। एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के तौर पर उन्होंने कई युवाओं को बॉडी बिल्डिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित किया।
हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिटनेस और सप्लीमेंट्स को लेकर चर्चाएं भी शुरू कर दी हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- BAFTA में गूंजा भारत का नाम, मणिपुर की फिल्म ‘बूंग’ पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
मुंबई में होगी प्रार्थना सभा
आपको बता दें कि मयंक पवार की याद में 25 फरवरी 2026 को शाम 5 से 6 बजे के बीच मुंबई के वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। फिलहाल, उनके निधन की खबर ने फैंस को स्तब्ध कर दिया है। कई लोग उनके पुराने शो क्लिप्स और फिटनेस वीडियो साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। मयंक पवार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा।
