Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही स्पाइडर मैन, वीकेंड पर पार कर सकती है 400 करोड़ की कमाई

Spider Man BO Collection: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में जबरदस्त कमाई कर ली है। रिलीज के 8वें दिन के बाद भी फिल्म का क्रेज छाया हुआ है। हालांकि फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने मिली है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 07, 2026 | 01:59 PM

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. सोौशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यहीं कारण है कि रिलीज के 8वें दिन के बाद भी फिल्म की कमाई दिनों-दिन बढ़ते जा रही है।

हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और जल्द ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के बेहद नजदीक पहुंच सकता है।

8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 8 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। गुरुवार को देश में फिल्म के लगभग 16,447 शो दिखाए गए। जिसके चलते फिल्म का नेट कलेक्शन 334.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ रुपये तक हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

तेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

YRKKH Spoiler: अभिरा करेगी जज बनने की तैयारी, कबीर की दादी के चैलेंज से हिलेगा दमानी परिवार

ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा

आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस

वीकडेज में दिखी हल्की गिरावट

फिल्म की कमाई में हफ्ते के बीच हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है। जहां मंगलवार को फिल्म ने 21.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 17 करोड़ रुपये रहा। गुरुवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटकर 14 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है।

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही स्पाइडर-मैन

भारतीय सिनेमाघरों में इस समय ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी पड़ रहा है। कई नई रिलीज फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही हैं, जबकि टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- YRKKH Spoiler: अभिरा करेगी जज बनने की तैयारी, कबीर की दादी के चैलेंज से हिलेगा दमानी परिवार

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी पिछले भाग की घटनाओं के बाद शुरू होती है। दुनिया स्पाइडर-मैन की पहचान भूल चुकी है और उसके करीबी लोग भी उसे पहचान नहीं पाते। इसी दौरान उसकी मुलाकात सारा नाम की एक युवती से होती है, जो अपनी लापता बहन की तलाश में है। जांच के दौरान स्पाइडर-मैन को एक ऐसे खतरनाक प्रयोग का पता चलता है, जिसमें सारा की बहन की जान चली जाती है। इसके बाद सच्चाई सामने लाने और अपराधियों को बेनकाब करने के लिए स्पाइडर-मैन एक नई और खतरनाक लड़ाई लड़ता है। सुपरहीरो एक्शन, इमोशनल ड्रामा और दमदार विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल नजर आती है।

Spider man brand new day box office collection day 8 india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 01:59 PM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • hollywood movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.