Mom To Be! दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं Sonam Kapoor, आहूजा फैमिली में फिर से गूंजेगी किलकारी
Sonam Kapoor Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर दूसरी बार जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस खुद अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनम कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sonam Kapoor Pregnant With Second Child: बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों हमेशा अपनी कैमिस्ट्री और फैमिली गोल्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। साल 2022 में इस कपल ने अपने बेटे वायु का दुनिया में स्वागत किया था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर दोबारा मां बनने वाली हैं।
मीडिया पोर्टल पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यह खुशखबरी कपूर और आहूजा फैमिली के लिए बेहद खास है और जल्द ही एक्ट्रेस खुद अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं।
सोनम कपूर ने 2022 में बेटे आयु को दिया था जन्म
सोनम कपूर ने मई 2018 में लंबे समय तक डेट करने के बाद आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया। एक्ट्रेस तब से अक्सर अपने मदरहुड जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
बीते अगस्त में जब वायु तीन साल का हुआ तो सोनम ने अपने बेटे के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि “हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय, तुम हमेशा जिज्ञासु, दयालु और खुशहाल बने रहो। मेरी यही दुआ है कि तुम हमेशा प्यार, म्यूजिक और खुशियों से घिरे रहो। मम्मा लव्स यू टू द मून एंड बैक।” इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया था।
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘आय हेट लव स्टोरीज’, ‘आयशा’, ‘रांझणा’ और ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। ‘नीरजा’ में उनके परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
ये भी पढ़ें- Idly Kadai Movie Review: फैमिली एंटरटेनर है धनुष और नित्या मेनन की फिल्म इडली कढ़ाई
सोनम आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 2011 में बनी इसी नाम की कोरियाई मूवी का हिंदी रीमेक थी। शोम मखीजा के निर्देशन में बनी और सुजॉय घोष द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म से सोनम ने छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।
अब खबर है कि सोनम कपूर जल्द ही लेखिका अनुजा चौहान के नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’ में नजर आएंगी। फिलहाल, फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सोनम जल्द ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करती हैं।
