सोनाक्षी सिन्हा Peta India अभियान में हुई शामिल, लेदर छोड़ने को लेकर कही ये बड़ी बात

Sonakshi Sinha
Photo- Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल इंडिया (Peta India) में शामिल हो गई है। वो इस अभियान से जुड़ते ही अपने प्रशंसकों से एक बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि लेदर फ्री चुनिए। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि अदाकारा अपने हाथ में एक लेदर का बैग ली है। जिसमें खून लगा हुआ है। वहीं अभिनेत्री पिंक कलर की ऑउटफिट पहने अपने बालों को खुला रखी है।

उनके इस पोस्ट तस्वीर में उनके फैंस के लिए एक सवाल लिखा है कि क्या आपके बैग से खून बह रहा है? सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कैप्शन में लिखा,  'फैशन मजेदार होना चाहिए, घोर नहीं।  आशा है कि मेरे नए पेटाइंडिया अभियान को वह संदेश प्राप्त होगा। कृपया ऐसा फैशन चुनें जो जानवरों के प्रति दयालु हो क्योंकि न केवल मानवीय काम करना है ... यह हेला कूल भी है!' उनका ये विचार उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी अच्छा लगा।

उनके इस पोस्ट को एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, ट्विंकल खन्ना, हुमा कुरैशी और मोनालिसा ने लाइक किया है। सब उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे है। उनके इस पोस्ट को 40 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके है। सोनाक्षी सिन्हा आदित्य सरपोतदार की हॉरर कॉमेडी ड्रामा  फिल्म 'ककुदा' में रितेश देशमुख के साथ अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com