सोनाक्षी सिन्हा को प्रेग्नेंसी पर बधाई दे रहे हैं लोग, पति के साथ ये तस्वीर देख लगा अंदाजा
सोनाक्षी सिन्हा को प्रेगनेंसी के लिए लोग बधाई दे रहे हैं। दरअसल जहीर इकबाल के साथ उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने खुद ही अंदाजा लगा लिया कि वह प्रेग्नेंट हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे और वह फिलहाल शादीशुदा जीवन को इंजॉय कर रहे हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा की ताजा तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस तस्वीर को देख फैंस सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर बहस चल रही है। सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पालतू डॉग और पति जहीर इकबाल के साथ तस्वीर में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अनारकली कुर्ता पहना हुआ है और वह जहीर इकबाल के साथ तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसी तस्वीर में लोगों ने उनका बेबी बम्प दिखने का अंदाजा लगा लिया है और लोग उन्हें प्रेगनेंसी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उनसे कमेंट्स के माध्यम से सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं।
ये भी पढ़ें- करण-अर्जुन में ऋतिक रोशन ने निभाई थी ये खास जिम्मेदारी…
सम्बंधित ख़बरें
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
यह पहली बार नहीं है कि जब सोनाक्षी सिन्हा के प्रेगनेंसी का अंदाजा फैंस तस्वीर देखकर लगा रहे हैं। इससे पहले भी उनके प्रेगनेंसी की अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि बाद में खुद सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से बयान सामने आया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह फिलहाल शादीशुदा जीवन को एंजॉय कर रही है। फिलहाल इस तस्वीर पर आ रहे कॉमेंट के बाद अब तक सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस का अंदाजा कितना सही है और कितना गलत इसके बारे में कोई दावा नहीं किया जा सकता।
कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा करवाचौथ व्रत को लेकर सुर्खियों में थी, जब उन्होंने पहली बार जहीर इकबाल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। आपको बता दें कि चार महीने पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। सोनाक्षी और जाहिर की अगर बात करें तो साल 2017 में दोनों ने डेटिंग की शुरुआत की थी और साल 2024 में इन्होंने शादी कर ली।
