Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Alia Bhatt Dance Akanksha Ranjan Sangeet: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट ने माही वे गाने पर बेहद धमाकेदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
- Written By: यति सिंह
आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Dance Mahi Ve Viral: बॉलीवुड गलियारों में शादियों का सीजन हमेशा ही फैंस के लिए भारी उत्सुकता लेकर आता है। इस बार मनोरंजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह अपने लंबे समय के साथी और फिल्म निर्देशक शरण शर्मा के साथ शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस हाई-प्रोफाइल शादी बेहद धूमधाम के साथ शुरू हो चुके हैं। बीती रात आयोजित हुई संगीत और कॉकटेल पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की, लेकिन महफिल की पूरी लाइमलाइट आकांक्षा की सबसे पक्की सहेली और सुपरस्टार आलिया भट्ट ने लूट ली। इस शानदार शाम का एक बेहद खूबसूरत वीडियो इंटरनेट पर हर तरफ छाया हुआ है।
दुल्हन के परिवार संग जमाया अनोखा रंग
इस वीडियो की खास बात यह रही कि आलिया मंच पर अकेले धमाल नहीं मचा रही थीं। इस खास डांस परफॉर्मेंस में उनका साथ देने के लिए दुल्हन की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति एक्टर आदित्य सील भी स्टेज पर उतरे।
सम्बंधित ख़बरें
R Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
फेमस गानों की धुनों पर थिरकते हुए इस पूरे ग्रुप ने महफिल में एक अलग ही समां बांध दिया। डांस करते हुए इन सभी कलाकारों के बीच की कमाल की बॉन्डिंग, हंसी-मजाक और मस्ती भरे पल कैमरे में कैद हुए हैं। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट ने माही वे गाने पर बेहद धमाकेदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं का लगा तांता
संगीत जश्न को और ज्यादा हसीन बनाने के लिए सिनेमा जगत के कई और दिग्गज चेहरे भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। संगीत सेरेमनी के लिए आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत बैंगनी रंग का पारंपरिक एथनिक परिधान चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं दूसरी ओर युवा स्टार जाह्नवी कपूर सुनहरे रंग की बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में जलवा दिखाती नजर आईं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ इस शानदार पार्टी में नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचीं। इनके अलावा एक्टर अर्जुन कपूर ने भी फंक्शन में शामिल होकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Controversy: ‘जो बदमाशी करे, उसे टोको’ लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी
सादगी के साथ फेरों के बिना होगी शादी
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा आज यानी 11 जुलाई को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। हालांकि, इस स्टार कपल ने अपनी शादी को बेहद निजी और पारंपरिक तौर-तरीकों से थोड़ा अलग रखने का फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करने का मन बनाया है। कानूनी तौर पर शादी के कागजातों पर दस्तखत करने की यह रस्म मुंबई में आकांक्षा के घर पर ही पूरी की जाएगी। वहीं इस निजी समारोह के बाद, आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा 12 जुलाई को फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करने वाला है।
बता दें कि संगीत के इस वीडियो में आलिया भट्ट को साल 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल हो ना हो के एवरग्रीन ट्रैक माही वे पर बेहद उत्साह के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है।
