करण-अर्जुन में ऋतिक रोशन ने निभाई थी ये खास जिम्मेदारी, पिता की फिल्म में...

'मेरे करण अर्जुन आएंगे', राखी का यह डायलॉग 30 साल बाद सच होने जा रहा है। खुद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि 'करण-अर्जुन' फिल्म 22 नवंबर 2024 को एक बार फिर सिनेमाघर में दस्तक देगी।
Karan Arjun Film Comeback After 30 years
Published on
Updated on

मुंबई: शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण-अर्जुन' 22 नवंबर को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। खुद इस बात का ऐलान सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करके किया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर करण अर्जुन फिल्म के वापसी की खबर आई, लोग खुशी से झूम उठे हैं। जिन लोगों ने यह फिल्म सिर्फ टीवी पर देखी है वह इसे थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में कमेंट करके बता रहे हैं कि वह यह फिल्म देखने सिनेमाघरों तक जरूर जाएंगे।

30 साल पहले जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था। क्योंकि इस फिल्म की कहानी में एक बेसहारा औरत की कहानी दिखाई गई थी। जिसके दो बच्चों का सरेआम कत्ल कर दिया जाता है। लेकिन वही दो बच्चे पुनर्जन्म लेकर मां का बदला लेने आते हैं। इस फिल्म का डायलॉग मेरे करण अर्जुन आएंगे, बेहद मशहूर हुआ था और अभी एक बार फिर इस फिल्म का जादू सिनेमा घरों में चलेगा।

इस फिल्म का निर्माण ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन ने किया था लेकिन इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वह अपने पिता के असिस्टेंट हुआ करते थे ऐसे में यह कहा जा सकता है कि करण अर्जुन फिल्म में ऋतिक रोशन ने खास जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने भी इसके रिलीज के मौके पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है, सिनेमा फिर कभी वैसा नहीं रहा, जब करण अर्जुन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आए, 22 नवंबर 2024 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में करण अर्जुन का पुनर्जन्म फिर से देखें।

करण अर्जुन फिल्म अपने आप में बेमिसाल फिल्म रही। इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल और ममता कुलकर्णी अहम भूमिका में नजर आए। लेकिन इस फिल्म में ठाकुर के किरदार में नजर आए अमरीश पुरी ने सभी का दिल जीता था। अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं हैं, ऐसे में फिल्म देखते वक्त उनकी कमी दर्शकों को जरूर खलेगी। ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। वहीं सलमान खान, शाहरुख खान और काजोल अभी भी बॉलीवुड में बने हुए हैं। इस फिल्म में ठाकुर तो गियो डायलॉग से फेमस हुए अशोक सराफ को भी भूला नहीं जा सकता है और जॉनी लीवर ने भी इस फिल्म में बतौर कॉमेडियन एक अहम भूमिका निभाई थी। मुझको राणा जी माफ करना यह गाना आज भी लोकप्रिय है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com