आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो

Rakhi Sawant Comment: 'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना से अलग रहने का दावा करने वाली आकांक्षा चमोला पर राखी सावंत ने निशाना साधा है। वायरल वीडियो में राखी ने कहा कि रियलिटी शो में ड्रामा नहीं करना चाहिए।
Rakhi Sawant Comment On Lock Upp 2 Akanksha Chamola And Gaurav Khanna
राखी सावंत, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Rakhi Sawant Comment On Akanksha Chamola: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और उनका रिश्ता तलाक की कगार पर है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अब इस पूरे मामले पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी सावंत आकांक्षा चमोला पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा को क्या हो गया है? इतना बड़ा झूठा नाटक कर रही है। कह रही है कि उसका डिवोर्स हो रहा है। मैं रियलिटी शो की असली मां हूं। शो में आकर झूठा ड्रामा मत करो। गौरव खन्ना ने तो तुम्हारी पोल खोल दी है।

आकांक्षा के दावे पर क्यों उठ रहे सवाल

दरअसल, आकांक्षा चमोला ने ‘लॉकअप 2’ में कहा था कि वह और गौरव खन्ना करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल मां नहीं बनना चाहतीं और दोनों के रिश्ते में लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं। हालांकि, आकांक्षा के इस खुलासे के बाद कई लोगों ने उनके दावों पर सवाल उठाए। वजह यह है कि कुछ ही महीने पहले वह ‘बिग बॉस 19’ के दौरान अपने पति गौरव खन्ना को खुलकर सपोर्ट करती नजर आई थीं। शो के दौरान दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इतना ही नहीं, शो जीतने के बाद दोनों ने साथ में पार्टी की और जन्मदिन मनाया।

फैंस का रिएक्शन

इन विरोधाभासी घटनाओं के चलते सोशल मीडिया पर फैंस असमंजस में हैं। कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि रिश्तों में हालात अचानक भी बदल सकते हैं। फिलहाल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की ओर से इस विवाद पर कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस दोनों की ओर से आने वाली अगली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com