स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल जल्द लेंगे सात फेरे, जानें कब और कहां होगी ग्रैंड वेडिंग?
Smriti Mandhana Marriage: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल जल्द शादी करने जा रहे हैं और कपल 20 नवंबर को सांगली में सात फेरे लेंगे। अब फैंस इनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटडे हो गए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Palash Muchhal-Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना सिर्फ अपने शानदार खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर और वीडियो फैंस के बीच ट्रेंड कर जाती है। इसी बीच स्मृति एक और बड़ी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो उनकी शादी की खबरों को लेकर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति मंधाना जल्द ही अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, सिंगर-एक्टर-डायरेक्टर पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं। दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरों से फैंस का दिल जीत चुके हैं।
इस दिन स्मृति मंधाना लेंगी सात फेरे?
कुछ समय पहले पलाश मुच्छल ने खुद एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था कि वो जल्द ही स्मृति मंधाना को इंदौर की बहू बनाएंगे। अब टाइम्स एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी 20 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली है, जो स्मृति का होमटाउन भी है। हालांकि, कपल की ओर से अभी तक शादी की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
स्मृति और पलाश की लव स्टोरी 2019 में शुरू हुई थी। दोनों ने करीब 5 साल तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और फिर साल 2024 में अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया। अब, आखिरकार ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
इस वक्त स्मृति मंधाना 50-ओवर के वुमन्स वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में वह टीम का अहम हिस्सा होंगी। वहीं, पलाश और उनके फैंस उन्हें मैदान में चीयर करने वाले हैं। कई मौकों पर पलाश को स्टेडियम में स्मृति का हौसला बढ़ाते देखा गया है।
ये भी पढ़ें- सपना चौधरी डांस से लगाया तड़का, रानी चटर्जी ने हेमा मालिनी लुक में लूटा दिल, फैंस बोले- परफेक्ट
कौन हैं पलाश मुच्छल?
पलाश मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं और खुद भी सिंगर, कंपोजर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपना पहला गाना कंपोज किया था और वह बॉलीवुड के सबसे कम उम्र के म्यूजिक कंपोजर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजपाल यादव और रुबीना दिलैक की फिल्म ‘अर्ध’ डायरेक्ट की थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था।
