‘जहां भी हो, खुश रहो’, पापोन ने जुबिन गर्ग की याद में पोस्ट किया भावुक संदेश
Singer Papon Post On Zubeen Garg: पापोन ने इंस्टाग्राम पर जुबिन के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "तुम्हारी बहुत याद आ रही है मेरे भाई। जहां भी हो, खुश रहो।"
- Written By: अनिल सिंह
जुबिन गर्ग की याद में भावुक हुए सिंगर पापोन, शेयर किया जज्बाती पोस्ट
Papon Post On Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग के अचानक निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त हुए हादसे में उनकी मौत ने संगीत प्रेमियों को झटका दिया। जुबिन गर्ग ने अपनी आवाज के दम पर न सिर्फ असम बल्कि पूरे भारत में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनका बॉलीवुड हिट गाना ‘या अली’ आज भी हर किसी के ज़ुबान पर है।
इस दुखद घटना के बाद उनके दोस्त और गायक पापोन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें याद किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की। सिंगर पापोन ने सोशल मीडिया पर जुबिन को याद करते हुए उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “तुम्हारी बहुत याद आ रही है मेरे भाई। जहां भी हो, खुश रहो।”
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
निधन की जांच जल्द से जल्द पूरी हो
उन्होंने असमिया भाषा में लिखते हुए अपील की कि जुबिन के निधन की जांच जल्द से जल्द पूरी हो ताकि सभी सवालों के जवाब मिल सकें। उन्होंने लिखा, “जांच शीघ्रता से की जाए, जिससे हमें उन सवालों के जवाब मिल जाएंगे जो हम पूछ रहे हैं।”
ये भी पढ़ें- ‘होमबाउंड’ की रिलीज पर ईशान खट्टर ने शेयर किया फिल्म शूटिंग के शुरुआती दिनों का अनुभव
कैसे हुई थी जुबिन की मौत
19 सितंबर को जुबिन सिंगापुर में एक संगीत समारोह में हिस्सा लेने गए थे। वहां चौथा नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल 20 और 21 सितंबर को होना था, जिसमें जुबिन भी परफॉर्म करने वाले थे। हादसे के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैंस से कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन स्कूबा डाइविंग के दौरान उनके साथ दुर्घटना हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समुद्र से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जुबिन
जुबिन गर्ग असम और उत्तर पूर्व के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा थे। बॉलीवुड में उनकी पहचान ‘या अली’ जैसे हिट गाने से बनी, जिसने उन्हें पूरे देश में प्रसिद्धि दिलाई। जुबिन की आवाज की खासियत यह थी कि वे हर तरह के संगीत को, चाहे वह लोक संगीत हो या बॉलीवुड का फिल्मी गाना, अपनी आवाज में ढाल लेते थे।
