Bajrangi Bhaijan 2: ‘सिकंदर’ ने थोड़ा सलमान खान का सपना, अब ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर है एक्टर को भरोसा
सलमान खान सिकंदर का धमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे सलमान खान का सपना टूट गया है। अब सलमान खान ‘बजरंगी भाईजान 2’ की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर में 918 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिंकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म का धमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे सलमान खान का दिल टूट गया है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई गई है। हालांकि, अब सलमान खान का भरोसा उनकी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर टिका हुआ है।
सलमान खान अब ‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आने की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ का खर्चा किया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 918 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी देखने के बाद सभी की आंखें नम हो गईं थीं और हमेशा की तरह सलमान ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था।
सलमान खान की फिल्म सिंकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं। एक हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को कमाई में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने के बाद,‘सिकंदर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर गई। सैकनिलक के अनुसार, सलमान खान की सिकंदर ने शुक्रवार को छठवें दिन 2.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये हो गया है।अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सलमान की पिछली फिल्म से कंपेयर करें तो किसी का भाई किसी की जान ने पांच दिनों में 82.15 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि यह उनकी पिछली फिल्म की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है, लेकिन निर्माताओं के अनुसार, सिकंदर अभी भी भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इसने दुनिया भर में 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं रविवार को रिलीज होने के कारण सिकंदर को शुक्रवार-शनिवार की कमाई का फायदा भी नहीं मिला।
