Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sikandar BO Collection Day 6: ‘सिकंदर’ का छठवें दिन डगमगाया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म नहीं तोड़ पाई कोई रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई

सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं....

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 05, 2025 | 05:28 PM

सिकंदर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिनेमाघरों में आते ही बवाल मचा देती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, हाल ही में  उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है जिसके लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दम नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं….

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं एक हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को कमाई में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने के बाद,‘सिकंदर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर गई। सैकनिलक के अनुसार, सलमान खान की सिकंदर ने शुक्रवार को छठवें दिन 2.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये हो गया है।अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सलमान की पिछली फिल्म से कंपेयर करें तो किसी का भाई किसी की जान ने पांच दिनों में 82.15 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि यह उनकी पिछली फिल्म की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है, लेकिन निर्माताओं के अनुसार, सिकंदर अभी भी भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इसने दुनिया भर में 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं रविवार को रिलीज होने के कारण सिकंदर को शुक्रवार-शनिवार की कमाई का फायदा भी नहीं मिला।

सम्बंधित ख़बरें

Sadhaaf Shankar: अफगानिस्तान की ये लड़की है शिव भक्त, स्प्लिट्सविला 16 में सदाफ की एंट्री

Raja Saab Collection Day 1: राजा साब ने धुरंधर को दी पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में चटाई धूल

Abdul Rauf Death: गुलशन कुमार के हत्यारे की मौत, अब्दुल रऊफ मर्चेंट की जेल में गई जान

कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की री-रिलीज हुई कैंसिल, जानें क्या है बड़ी वजह

फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगादास ने फिल्म की रिलीज से पहले प्रेस से बात की और संकेत दिया कि फिल्म बनाते समय वे स्क्रिप्ट पर 100 प्रतिशत टिके नहीं रहे। उन्होंने पीटीआई से कहा, “जब आप सुपरस्टार के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आप स्क्रिप्ट के प्रति 100 प्रतिशत सच्चे नहीं हो सकते। हमें दर्शकों, प्रशंसकों और ओपनिंग के लिए समझौता करना पड़ता है। हम एक निर्देशक के तौर पर 100 प्रतिशत सच्चे नहीं हो सकते। हमें प्रशंसकों को संतुष्ट करना होता है और उनके बारे में सोचना होता है। उस क्षेत्र में रहना मुश्किल है।” सिकंदर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बिगड़ैल बेटे का सामना करता है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं इस समय सिनेमाघरों में दौड़ रही विक्की कौशल की छावा की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म शुक्रवार को 32 लाख के कलेक्शन के साथ सिकंदर को कड़ी टक्कर दे रही है जोकि सातवें हफ्ते में किसी भी फिल्म के लिए एक मश्किल टास्क है।

Sikandar box office collection faltered on sixth day film could not break any record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 05:28 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Salman Khan
  • Sikandar Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.