सिद्धू मूसेवाला के भाई की तस्वीर हुई वायरल, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
सिद्धू मूसेवाला के भाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल उसके जन्म के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के फैंस उसकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे। अब माता-पिता ने अपने बेटे की तस्वीर साझा की है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: सिद्धू मूसेवाला की हत्या 2022 में गोली मारकर की गई थी। उसके 2 साल बाद सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एक और बेटे को जन्म दिया। उसका नाम भी शुभदीप कौर रखा गया है जो सिद्धू मूसेवाले का ही नाम है। सिद्धू मूसेवाला के भाई के जन्म के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के फैन उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। लेकिन अब उन्हें यह मौका मिल रहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला के नन्हे भाई को देख रहे हैं।
तस्वीर में आप देख सकते हैं सिद्धू मूसेवाला के पिता और माता अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर बैठे हैं और वह कैमरे की ओर देख रहा है। छोटा शुभदीप भी बड़ी क्यूट सी मुस्कान लिए गोद में बैठा है और आसानी से फोटो खिंचवा रहा है। सर पर गुलाबी रंग की पगड़ी है, जिसमें वह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रहा है। कुछ मिनटों में ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हर कोई इस फोटो को देखकर तारीफ कर रहा है।
ये भी पढ़ें- वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
खेती के मौसम में डीजल संकट से किसान परेशान, संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म
फोटो के कैप्शन में लिखा गया है। नजर में एक खास गहराई है, जो हमारे जीवन के सच को समझ लेती है। चेहरे की मासूमियत और शब्दों से पर एक अनमोल रोशनी, जो हमेशा एहसास दिलाता है कि नम आंखों से जिस चेहरे को शाश्वत को सौंपा गया था यह वही है। अकाल पूरक की कृपा और सभी भाई बहनों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। हम एक छोटे रूप में फिर से आ रहे हैं। भगवान का भरोसा है। हम उनके असीम आशीर्वाद के लिए सदैव ऋणी रहेंगे।
29 मई 2024 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या की गई थी। मानसा की सिविल अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर 30 से अधिक राउंड गोलियां चलाई थी। यह एक दुखद घटना थी। जिसके बाद न सिर्फ परिवार बल्कि सिद्धू मूसेवाला के फैंस शोक में डूब गए थे।
