खेती के मौसम में डीजल संकट से किसान परेशान, संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म
Sambhajinagar Diesel Crisis: छत्रपति संभाजीनगर में डीजल संकट से किसान परेशान हैं। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने से खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं, मंत्री संजय शिरसाट ने हस्तक्षेप किया।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर, पेट्रोल पंप,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Fuel Supply: छत्रपति संभाजीनगर खेती के मौसम के बीच डीजल संकट से जूझ रहे किसानों को राहत दिलाने के लिए पालक मंत्री संजय शिरसाट ने शनिवार को स्वयं कुछ पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने पर कई पंप बंद मिले थे व कई स्थानों पर डीजल स्टॉक खत्म हो गया था। उन्होंने करोड़ी स्थित तुलजामाता पेट्रोल पंप पर जाकर किसानों की समस्याएं सुनीं व पंप संचालक को फटकार लगाकर जिला प्रशासन व जिला आपूर्ति विभाग को ईंधन आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए थे।
रविवार को शहर व जिले के कई पेट्रोल पंप दोबारा शुरू हुए, पर अधिकांश स्थानों पर महज पेट्रोल उपलब्ध था। कई पंपों पर डीजल का स्टॉक खत्म होने व फलक टंगने के बाद किसानों को इंतजार कर बैरंग लौटने की नौबत आई। आपूर्ति प्रभावित होने से गत चार दिनों से जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालक हलाकान हैं व इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है।
मानसून करीब होने से खेतों की तैयारियां जोरों पर है व ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि वाहनों के लिए डीजल की जरूरत बढ़ गई है। डीजल उपलब्ध नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समय पर डीजल नहीं मिला, तो पूरे साल की खेती पर असर पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस मुद्दे पर नाराजगी भी बढ़ रही है। आमतौर पर शनिवार व रविवार को ईंधन आपूर्ति सीमित रहती है। पालक मंत्री शिरसाट के निर्देश के बाद कंपनियों ने आपूर्ति शुरू की। इससे शनिवार तक बंद रहे कई पंप रविवार को खुल गए।
सम्बंधित ख़बरें
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ
पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
आज अतिरिक्त स्टॉक आने से स्थिति में होगा सुधार
जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने बताया कि मनमाड़ के निकट स्थित पानेवाड़ी से रोजाना 400 से 500 टैंकर रवाना होते हैं। संभाजीनगर के टैंकर भी कतार में हैं व उनका नंबर लगते ही आपूर्ति शुरू की जाएगी, सोमवार को अतिरिक्त स्टॉक आने से स्थिति में सुधार होगा, वाहन चालकों के जरूरत से अधिक ईंधन भरवाने से उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।
