मां की एक गलती बनी सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे बड़ी जीत, जानें कैसे बदली उनकी किस्मत
Sidharth Shukla Struggle: सिद्धार्थ शुक्ला ने शुरुआत में इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की, लेकिन उनकी मां का उन्हें मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में भेजना उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट बन गया।
- Written By: सोनाली झा
सिद्धार्थ शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sidharth Shukla Birth Anniversary: बेस्ट मॉडल से दमदार एक्टर बनने तक सिद्धार्थ शुक्ला का सफर हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ का खिताब, ‘बालिका वधू’ में शिव का यादगार किरदार और फिटनेस आइकन का टैग सिद्धार्थ ने अपनी छोटी जिंदगी में वो मुकाम हासिल किया जिसे पाने में कई लोग पूरी उम्र लगा देते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था और आज भी उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें भावुक होकर याद करते हैं।
सिद्धार्थ का सफर बेहद दिलचस्प रहा। शुरुआती दिनों में उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की और कुछ समय नौकरी भी की। लेकिन उनकी मां रीता शुक्ला का एक फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गया। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया था कि वह घर में काफी कूल बनने की कोशिश करते थे, और इसे लेकर उनकी मां ने उन्हें एक मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में भेज दिया। उनकी मां को लगा था कि वह हार जाएंगे और थोड़ा संयम सीखेंगे, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय किया था, सिद्धार्थ कॉन्टेस्ट जीत गए।
सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी में आया नया मोड़
यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। सिद्धार्थ ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना दबदबा बनाया। वह अपनी रैंप वॉक को परफेक्ट करने के लिए अर्जुन रामपाल, जॉन अब्राहम और मिलिंद सोमन को घंटों देखा करते थे। उनकी मेहनत और शानदार पर्सनैलिटी का परिणाम साल 2005 में मिला, जब उन्होंने तुर्की में आयोजित वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय थे।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
सिद्धार्थ शुक्ला की टीवी डेब्यू
मॉडलिंग से मिले आत्मविश्वास ने उन्हें एक्टिंग की ओर मोड़ा। 2008 में उन्होंने टीवी डेब्यू किया, जबकि असली पहचान उन्हें ‘बालिका वधू’ में शिवराज शेखर के किरदार से मिली। यह किरदार सिद्धार्थ के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके बाद ‘दिल से दिल तक’, ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ और आखिरकार ‘बिग बॉस 13’ ने उन्हें घर-घर का चेहरा बना दिया।
ये भी पढ़ें- एक टिकट काटने वाले लड़के ने बनाया टीवी का इतिहास, जानें रामानंद सागर की अनसुनी दास्तां
सिद्धार्थ शुक्ला का करियर
सिद्धार्थ शुक्ला ने वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में अगस्त्य के रोल से भी सबका दिल जीत लिया। साथ ही वह कई हिट म्यूजिक वीडियोज में नजर आए। फिटनेस के दीवाने सिद्धार्थ का मानना था कि शरीर आपका मंदिर है, इसे स्वस्थ रखिए। महज 40 साल की उम्र में 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, लेकिन उनका काम, व्यक्तित्व और प्रेरक सफर हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा।
