Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो के कड़े मुकाबले में जीतीं श्रेया, ट्रॉफी अपने नाम कर पेश की इंसानियत की मिसाल
Shreya Kalra Prize Money Donation: श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' का खिताब अपने नाम कर लिया है। जीत के बाद उन्होंने 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का बड़ा हिस्सा शेल्टर होम में दान करने का ऐलान किया।
- Written By: यति सिंह
श्रेया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shreya Kalra Lock Upp 2 Winner: फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन का आखिरकार समाप्त हो गया है। पूरे सीजन के दौरान चले उतार-चढ़ाव और दिमागी खेल के बाद श्रेया कालरा ने इस फेमस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फिनाले की रेस में उन्होंने पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए जीत का परचम लहराया।
विजेता बनने के साथ ही श्रेया को 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि मिली है। जीत के फौरन बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपनी जीत की घोषणा के साथ ही उन्होंने समाज कल्याण के लिए अपनी प्राइज मनी का एक बड़ा हिस्सा दान करने की मंशा जताई है।
साथ निभाने वालों को समर्पित की अपनी चमचमाती ट्रॉफी
शो खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्रेया कालरा काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय उन लोगों को दिया जो उनके मुश्किल समय में ढाल बनकर खड़े रहे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ-साथ शो की सह-प्रतिभागियों शिल्पा शिंदे और माधुरी ग्रोवर के योगदान को खास तौर पर याद किया।
सम्बंधित ख़बरें
50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
काश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
Awarapan 2: रिलीज से ठीक पहले बदला ‘आवारापन 2’ का गणित, जानिए सिनेमाघरों में दर्शक क्या देख पाएंगे
श्रेया ने साफ-साफ कहा कि शो के दौरान उन्होंने मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर कई तरह की चुनौतियों का सामना किया था। यह ट्रॉफी दरअसल उस कठिन दौर में मिली तकलीफों का एक जवाब है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार और शुभचिंतकों की अटूट आस्था के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
शेल्टर होम में जाएगा इनामी राशि का हिस्सा
इनामी राशि के उपयोग को लेकर श्रेया कालरा ने काफी व्यावहारिक और दूरदर्शी योजना सामने रखी है। उन्होंने ऐलान किया की 1 करोड़ रुपये की धनराशि में से एक बड़ा हिस्सा वह शिल्पा शिंदे द्वारा संचालित शेल्टर होम को दान करेंगी। इस कदम के जरिए वे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद में अपना योगदान देना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें: काश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
वहीं लॉक अप 2 की प्राइज मनी का बाकी बचा हुआ हिस्सा वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रॉपर्टी में निवेश करेंगी। उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है और फैंस उनके इस विचार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
