Awarapan 2: रिलीज से ठीक पहले बदला ‘आवारापन 2’ का गणित, जानिए सिनेमाघरों में दर्शक क्या देख पाएंगे
Awarapan 2 Censor Board Cuts: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को सेंसर बोर्ड ने 9 बड़े बदलावों के बाद यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म से 4 मिनट के सीन हटाए गए
- Written By: यति सिंह
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Emraan Hashmi Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2007 में आई फेमस फिल्म ‘आवारापन’ की यह अगली कड़ी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि थिएटर में प्रदर्शित होने से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर अपनी तीखी नजर डाली है।
बोर्ड की जांच समिति ने फिल्म के निर्माताओं को सिनेमाघरों में इसे उतारने से पहले 9 जरूरी बदलाव करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का पालन करने के बाद ही फिल्म को यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इसका मतलब यह है कि 16 साल या उससे कम उम्र के दर्शक इस फिल्म को केवल अपने माता-पिता या अभिभावकों की देखरेख में ही देख सकेंगे।
पर्दे पर घट जाएगी हिंसा और अपशब्दों पर पूरी तरह लगेगा म्यूट
सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों में सबसे प्रमुख हिस्सा एक्शन और वायलेंस से जुड़ा हुआ है। फिल्म में दिखाए गए कई बेहद हिंसक सीन की तीव्रता को कम करने का आदेश दिया गया है। कहानी के दूसरे हिस्से में आने वाले एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की आक्रामकता को करीब 50 प्रसेंट तक घटा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
काश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
Jana Nayagan Collection Day 15 : स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक
7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
इसके अलावा फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर भी बोर्ड ने सख्त रवैया अपनाया है। डायलॉग्स में शामिल कुछ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों को ऑडियो ट्रैक के साथ-साथ सबटाइटल से भी हटाने या बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्दे पर दिखेगा नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त संदेश
फिल्म की कहानी में दिखाए गए संवेदनशील मुद्दों को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कई कानूनी और सामाजिक चेतावनियां शामिल करने को कहा है। फिल्म में ड्रग्स के सेवन और बाल तस्करी से जुड़े सीन के दौरान विशेष डिस्क्लेमर स्क्रीन पर दिखाना जरूरी कर दिया गया है।
नशीले पदार्थों के इस्तेमाल वाले सीन के समय स्क्रीन के कोने में एंटी-ड्रग्स मैसेज चलाने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही नए नियमों के तहत फिल्म के शीर्षक को हिंदी में भी प्रदर्शित करना होगा। फिल्म के अंत में चलने वाले क्रेडिट्स को भी बैकग्राउंड म्यूजिक के हिसाब से दोबारा बनाया गया है।
4 मिनट की कटौती के बाद तय हुआ पैमाना
इन सभी कांट-छांट और बदलावों के बाद ‘आवारापन 2’ की कुल लंबाई में भी थोड़ा बदलाव आया है। सेंसर बोर्ड के आदेशानुसार फिल्म से लगभग 4 मिनट के सीन को पूरी तरह हटा दिया गया है, जबकि बीस सेकंड के हिस्से को नए सीन से बदला गया है।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 15 : स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक
इन बदलावों के बाद फिल्म का आखिरी रनटाइम अब 140 मिनट और 20 सेकंड यानी करीब 2 घंटे 20 मिनट तय हुआ है। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
