Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रद्धा कपूर ने ठुकराई एकता कपूर की अगली फिल्म! डायरेक्टर ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

हाल ही खबरे थीं कि श्रद्धा कपूर को एकता और डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की अगली थ्रिलर फिल्म के लिए साइन किया गया है। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया है। ऐसे में अब इस पर डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 20, 2025 | 02:13 PM

श्रद्धा कपूर, एकता कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेज में शामिल हो गई हैं। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि वो अब बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि श्रद्धा कपूर को एकता कपूर और ‘तुम्बाड’ फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की अगली थ्रिलर फिल्म के लिए साइन किया गया है।

हालांकि, अब खबरें सामने आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस की मांग की थी, जिससे मेकर्स का बजट बिगड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 17 करोड़ रुपये की फीस के साथ फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था।

डायरेक्टर ने किया इन अफवाहों पर रिएक्ट 
इस बीच, सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के फिल्म से बाहर होने की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। इसी को लेकर फिल्म के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने 19 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, “फिलहाल जो भी मीडिया में अफवाहें चल रही हैं, उन पर यकीन न करें। हम सही समय पर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे। धन्यवाद।”

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?

भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

हालांकि, राही ने अपने इस पोस्ट में न तो श्रद्धा के फिल्म से बाहर होने की बात को स्वीकार किया और न ही उसका खंडन किया।

माना जा रहा है कि अगर श्रद्धा फिल्म से बाहर हो चुकी हैं, तो मेकर्स अब किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, श्रद्धा कपूर भूषण कुमार, दिनेश विजान और बोनी कपूर जैसे बड़े निर्माताओं के साथ कुछ स्क्रिप्ट्स पर बातचीत कर रही हैं और जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3 से बाहर होने के बाद कानूनी पचड़े में फंसे परेश रावल, अक्षय कुमार ने भेजा 25 करोड़ का लीगल नोटिस

नई एक्ट्रेस की कर रहे हैं तलाश!
हालांकि, श्रद्धा कपूर के फिल्म छोड़ने के बाद अब प्रोडक्शन हाउस दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहा है। वहीं, श्रद्धा कई जाने-माने डायरेक्टर्स दिनेश विजान, भूषण कुमार और बोनी कपूर के साथ स्क्रिप्ट पर बात कर रही हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दो महीनों में वो अपकमिंग मूवी का ऐलान कर सकती हैं।

फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि श्रद्धा कपूर ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘स्त्री 3’ में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर ने फैंस को एक बार फिर उत्साहित कर दिया है।

Shraddha kapoor rejects ekta kapoor next film director reacts to rumours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 02:12 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shraddha Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.