Sanam Teri Kasam 2 में आग लगा देगी श्रद्धा कपूर और हर्षवर्धन राणे की केमिस्ट्री, जानें क्या बोले फैंस
Shraddha Kapoor And Harshvardhan Rane: सनम तेरी कसम 2 फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लिए एक्ट्रेस के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया है।
- Written By: अनिल सिंह
सनम तेरी कसम 2 में आग लगा देगी श्रद्धा कपूर और हर्षवर्धन राणे की केमिस्ट्री
Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लिए एक्ट्रेस का चुनाव किया जा रहा है। औपचारिक नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा है। श्रद्धा कपूर हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फिल्म के लिए बेस्ट जोड़ी बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर को फिल्म के लिए संपर्क किया गया है, उन्होंने फिल्म के लिए हां किया है या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अगर वह फिल्म साइन करती है तो यह एक सफल फिल्म साबित होगी यह अंदाजा फैंस लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं, ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि दोनों की जोड़ी अगर फिल्म के लिए साइन की जाती है तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। सनम तेरी कसम फिल्म जब रिलीज हुई थी तब उसे कम पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में वह फिल्म दोबारा रिलीज हुई और उसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी कलाकार मावरा होकेन नजर आई थी। लेकिन सनम तेरी कसम फिल्म की कहानी के आखिर में मावरा होकेन के किरदार की मौत हो जाती है। ऐसे में अब नई फिल्म के नई एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। श्रद्धा कपूर का नाम फिल्म के लिए जब से सामने आया है तब से लोग हर्षवर्धन के साथ उनकी जोड़ी को मेकर्स की बेस्ट चॉइस बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड सितारों के लिए संजीवनी बना महामृत्युंजय मंत्र, ऐसे बची जान
सम्बंधित ख़बरें
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Force 3 की रिलीज डेट फाइनल, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे एसीपी यशवर्धन, 2027 में लौटेगा एक्शन का तूफान
Vicky Kaushal की महावतार में आया बड़ा ट्विस्ट, फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण नहीं ये एक्ट्रेस बनीं पहली पसंद
क्या इस साल दुल्हन बनेंगी श्रद्धा कपूर? राहुल मोदी संग शादी की खबरों पर मौसी ने खोला राज
श्रद्धा कपूर के काम की अगर बात करें तो वह आखिरी बार स्त्री 2 फिल्म में नजर आई थी, हॉरर कॉमेडी फिल्मों की फ्रेंचाइजी में एक्ट्रेस की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया था। वहीं श्रद्धा कपूर के अन्य फिल्मों की अगर बात करें तो उनकी एक्टिंग दर्शकों को पसंद आती है। खबर यह भी है कि मेकर्स बहुत सोच समझकर एक्ट्रेस का चुनाव कर रहे हैं। इसके लिए और भी कई एक्ट्रेसेस से संपर्क किया गया है। अब देखना यह होगा कि आखिरकार फिल्म के लिए किस एक्ट्रेस का नाम फाइनली घोषित किया जाता है।
