Ganesh Chaturthi: शिल्पा शेट्टी से मनीष पॉल तक इन सितारों के घर नहीं हुआ गणपति बप्पा का आगमन
Shilpa Shetty: गणेशोत्सव के दौरान माया नगरी मुंबई में घर-घर गणपति बप्पा की धूम रहती है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनके घर इस साल गणपति बप्पा का आगमन नहीं हुआ है।
- Written By: अनिल सिंह
शिल्पा शेट्टी और मनीष पॉल के घर नहीं आए गणपति बप्पा
Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। देश भर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में गणेश उत्सव की विशेष धूम देखने को मिलती है। आम हो या खास हर कोई गणपति बप्पा का दर्शन करना चाहता है और अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहता है। बॉलीवुड सितारे हो या फिर भोजपुरी फिल्मों के कलाकार कुछ नाम ऐसे हैं जिनके घर हर साल बप्पा का आगमन होता है, लेकिन इस बार कई सितारों के घर गणपति बप्पा विराजमान नहीं हुए हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और मनीष पॉल का नाम शामिल है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की अगर बात करें तो अक्षरा सिंह ऐसा नाम है जिनके घर गणपति बप्पा का आगमन देखने को मिलता था, लेकिन इस बार उन्होंने गणपति बप्पा के आगमन की कोई तस्वीर शेयर नहीं की। पवन सिंह के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Vyjayanthimala के परफॉर्मेंस की दीवानी हुईं कंगना रनौत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर लिखी भावुक बात
ये भी पढ़ें- ‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद जिहाद और धर्मांतरण पर आधारित होगी अमित जानी की अगली फिल्म
शिल्पा शेट्टी के घर नहीं हुआ बप्पा का आगमन
शिल्पा शेट्टी के घर हर साल गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अपने बच्चों के साथ मिलकर गणेश उत्सव धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इस मौके पर उनके परिवार के अन्य सदस्य शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की मां और कुंद्रा परिवार भी नजर आते हैं। लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन नहीं हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। खबरों के मुताबिक उनके परिवार में हुए दुखद निधन की वजह से परिवार ने 13 दिन शोक मानाने का फैसला लिया है।
मनीष पॉल
एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के घर भी इस बार गणपति बप्पा का आगमन नहीं हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष पॉल के मां की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार ने इस बार गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना अपने घर में नहीं की है।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के घर हर साल धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत गणेश उत्सव के दौरान किया जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर घर में बप्पा के आगमन की तस्वीर शेयर नहीं की है। जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों ने बप्पा के घर आगमन की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। पवन सिंह भी घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने भी सोशल मीडिया पर ऐसी कोई तस्वीर साझा नहीं की है जिससे यह पता चल सके कि उनके घर गणपति बप्पा का आगमन हुआ है या नहीं? भले ही उनके घर गणपति बप्पा ना विराजे हों, लेकिन यह गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में जाकर गणपति बप्पा का दर्शन करने से नहीं चूकते।
