ऑस्कर 2026 में सिर्फ ट्रॉफी नहीं…नॉमिनी को मिलेगा करोड़ों का लग्जरी गिफ्ट बैग, अंदर होंगे चौंकाने वाले आइटम
Oscars 2026: ऑस्कर 2026 से पहले ‘Everyone Wins’ गिफ्ट बैग फिर चर्चा में है। करीब 3.20 करोड़ रुपये कीमत वाले इस बैग में 23 लग्जरी आइटम शामिल हैं। जानिए नॉमिनीज को इसमें कौन-कौन से खास गिफ्ट मिलेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऑस्कर 2026 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Oscar Gift Bag 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड अकादमी पुरस्कार के 98वें संस्करण यानी ऑस्कर 2026 की घोषणा 15 मार्च 2026 को होने वाली है। यह भव्य समारोह हॉलीवुड के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को कुल 24 कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।
हालांकि ऑस्कर ट्रॉफी जितनी चर्चित होती है, उतनी ही सुर्खियां हर साल नॉमिनीज को मिलने वाला लग्जरी गिफ्ट बैग भी बटोरता है। इस गिफ्ट बैग को ‘Everyone Wins’ नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल इसका कुल मूल्य करीब 3.2 करोड़ रुपये (लगभग 3,50,000 डॉलर) बताया जा रहा है।
ऑस्कर 2026 नॉमिनीज को मिलेंगे 23 लग्जरी गिफ्ट
दरअसल, यह गिफ्ट बैग आधिकारिक रूप से मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी की ओर से नहीं दिया जाता। इसे लॉस एंजिल्स की मार्केटिंग कंपनी Distinctive Assets तैयार करती है। कंपनी के फाउंडर Lash Fary पिछले 24 सालों से ऑस्कर नॉमिनीज के लिए यह खास बैग क्यूरेट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
इस बार के गिफ्ट बैग में कुल 23 लग्जरी आइटम और सर्विस शामिल हैं। इनमें कोस्टा रिका के प्राइवेट लक्जरी विला में शेफ और कंसीयज सर्विस के साथ ठहरने का कूपन, फिनलैंड के लैपलैंड में आर्कटिक विला रिट्रीट और श्रीलंका के संतानी रिजॉर्ट में 10 दिन का वेलनेस रिट्रीट शामिल है। इसके अलावा कैलिफोर्निया के गोल्डन डोर में 7 दिन का वेलनेस प्रोग्राम, स्कल्प्ट एंड लिफ्ट फेशियल ट्रीटमेंट, स्विस स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, स्पा क्रेडिट और न्यूयॉर्क में 25,000 डॉलर का फेशियल रिजुविनेशन प्रोसीजर भी इस बैग का हिस्सा है।
इतना ही नहीं, नॉमिनीज को डेंटल स्माइल मेकओवर कंसल्टेशन, सेलिब्रिटी डिवोर्स अटॉर्नी से प्री-नपशियल एग्रीमेंट, लग्जरी टी कलेक्शन, एडिबल गोल्ड वाली चॉकलेट प्रेट्जेल, डिजाइनर लगेज बैग, कस्टम होम इंटीरियर डिजाइन सर्विस, क्रिप्टोकरेंसी कोल्ड-स्टोरेज वॉलेट और लग्जरी फाउंटेन पेन जैसे कई महंगे गिफ्ट भी मिलेंगे।
ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन की बात करें तो फिल्म ‘Sinners’ ने 16 नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले All About Eve, Titanic और La La Land को 14-14 नॉमिनेशन मिले थे। वहीं अभिनेता टिमोथी चालमेट को इस साल तीन नॉमिनेशन मिले हैं और वह Marlon Brando के बाद इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कलाकार बन गए हैं।
भारतीय दर्शकों के लिए भी इस बार का ऑस्कर खास रहेगा, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा जोनस अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आएंगी। वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे सितारों के साथ स्टेज शेयर करेंगी।
ये भी पढ़ें- आदित्य धर के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज
कब और कहां होगा लाइव प्रसारित?
इसके अलावा भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गांधबीर को भी दो डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, जिससे भारतीय सिनेमा प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। अगर आप भारत में इस समारोह को देखना चाहते हैं, तो यह 16 मार्च 2026 को सुबह 4:30 बजे टीवी चैनल स्टार मूवीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
