‘लालबागचा राजा’ विसर्जन में शामिल हुए शिखर पहाड़िया, शेयर की बप्पा के विदाई की खास तस्वीरें
Shikhar Pahariya: शिखर पहाड़िया हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के विदाई में शामिल हुए। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शिखर पहाड़िया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shikhar Pahariya At Lalbaugcha Raja Visarjan: गणेश उत्सव का पावन समापन हो चुका है और देशभर में गणपति विसर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के दोस्त और चर्चित शख्सियत शिखर पहाड़िया ने भी इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने ‘लालबागचा राजा’ को विदाई देते हुए अपनी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
शिखर ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “लालबागचा राजा की जय! गणपति बप्पा मोरया… अगले साल जल्दी आना। सपनों का शहर विघ्नहर्ता को नमन करता है।” तस्वीरों में वे “लालबागचा राजा” की भव्य मूर्ति के पास खड़े नजर आ रहे हैं। सेल्फी में उनका चेहरा गुलाल से रंगा हुआ दिख रहा है। इसके अलावा उन्होंने समुद्र तट पर विसर्जन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ की तस्वीर भी साझा की।
लालबागचा राजा की विदाई में शामिल हुए शिखर पहाड़िया
लालबागचा राजा मुंबई का एक बहुत बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। हर साल गणेशोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। 11 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन गणपति विसर्जन के साथ होता है, जिसमें भक्त भगवान गणेश को विदा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़, फिर भी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना अब मुश्किल
Dadasaheb Phalke ने पत्नी के गहने गिरवी रखकर बनाई ‘राजा हरिश्चंद्र’, ऐसे पड़ी भारतीय सिनेमा की नींव
Rishi Kapoor नहीं बनना चाहते थे विलेन, फिर ‘अग्निपथ’ में रऊफ लाला बनकर जीता बेस्ट नेगेटिव रोल अवॉर्ड
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
वहीं कुछ समय पहले शिखर ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘परम सुंदरी’ की तारीफ करते हुए उन्हें ‘मेरी रानी’ भी कहा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, “मेरा सपना, मेरी रानी… वाह वाह वाह।” साथ ही उन्होंने सिनेमा हॉल से जान्हवी की फिल्म के कुछ स्नैप भी शेयर किए थे। शिखर ने जान्हवी कपूर को इस पोस्ट में टैग किया था।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के बर्थडे पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर किया विश
खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। फैंस भी इस कपल को खूब सपोर्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
फिलहाल शिखर पहाड़िया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस ने उनके गणपति विसर्जन के अनुभव और जाह्नवी कपूर के लिए रोमांटिक संदेश को बेहद पसंद किया। इस जोड़ी की प्यारी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
