शर्लिन चोपड़ा ने सोच लिया था बच्चों का नाम, पता चला कि कभी नहीं बन सकती हैं मां
शर्लिन चोपड़ा ने खुद से जुड़ा बड़ा बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस नाम की ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। जिसकी वजह से वह कभी भी मन नहीं बन सकती हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी की जाती है। लेकिन इन सबके बीच शर्लिन चोपड़ा ने अपने हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। शर्लिन ने एक दुख भरी खबर सुनाई है, बताया है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उन्हें एक बीमारी है जिसका नाम सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (SLA ) है। यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है और इसी की वजह से साल 2021 में वह बहुत ज्यादा बीमार पड़ गई थी। शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों का नाम तक सोच लिया था।
बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मुझे डॉक्टर ने कहा है कि सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस नाम की इस बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए मुझे पूरी जिंदगी दवाइयां पर डिपेंड रहना पड़ेगा। मैं इन्हें दिन में तीन बार लेती हूं। उन्होंने यह भी सलाह दी है कि मुझे कभी प्रेगनेंसी के बारे में सोचना नहीं है क्योंकि अगर वह मां बनने की इच्छा रखेगी, तो यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- आलिया भट को किस करने से पाकिस्तानी एक्टर ने किया था इनकार, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Farmers Suicide Attempt: वडगांव में किसानों का आत्मदाह प्रयास, पुलिस ने टाली बड़ी अनहोनी
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
इंटरव्यू के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि वह दो से तीन बच्चों की मां बनना चाहती थी और उन्होंने तो यह तक सोच लिया था कि उनका उन सभी का नाम ‘ए’ से शुरू होगा। शर्लिन चोपड़ा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह बच्चों से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें लगता है कि उनका जन्म मां बनने के लिए ही हुआ था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा के लिए यह काफी मुश्किल भरा दौर है, क्योंकि हर लड़की एक तय उम्र के बाद मां बनना चाहती है और अगर उसे अचानक से पता चली कि अब वह कभी भी मां नहीं बन सकती, तो यह उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं होता।
