लड़के की तलाश में शहर छोड़ पंजाब के पिंड पहुंचीं शहनाज गिल, फिल्म ‘एक कुड़ी’ का ट्रेलर आउट
Shehnaaz Gill Movies: शहनाज गिल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक कुड़ी’ से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इसी बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शहनाज गिल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ek Kudi Movie Trailer: टेलीविजन और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की चुलबुली अदाकारा शहनाज गिल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक कुड़ी’ के साथ फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।
दरअसल, ट्रेलर में शहनाज गिल को एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में शहर से पंजाब के छोटे पिंड तक जाते हुए दिखाया गया है। वहां जाकर उन्हें पता चलता है कि जिस लड़के से उनकी शादी तय है, असल में वह लड़का कैसा है। ट्रेलर में फैमिली कॉमेडी, शादी से पहले लड़की के मन की भावनाओं, उत्सुकता और डर को शानदार ढंग से दिखाया गया है। शहनाज का अभिनय और उनका चुलबुला अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है।
फैंस ने ‘एक कुड़ी’ ट्रेलर रिलीज के बाद दिया रिएक्शन
फैंस ने भी ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रियाओं का कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, “वाह, सचमुच शानदार ट्रेलर! शहनाज कमाल की लग रही हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।” वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, “क्या ट्रेलर है… कहानी और गाने दोनों ही शानदार!”
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
फिल्म के गानों को ट्रेलर से पहले ही रिलीज किया जा चुका है। खासतौर पर एक गाना, जिसमें शहनाज गिल ने पंजाबी सिंगर यो-यो हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया है, को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें शहनाज के अलावा निर्मल ऋषि, सुखी चहल, गुरिंदर मकना, जस, उदयबीर संधू, गुरदयाल पारस, जस ढिल्लों, विशु उप्पल और गुरप्रीत सिंह जैसे पंजाबी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने दीवाली पर पटाखों की परंपरा पर उठाए सवाल, कहा- ये खुशी नहीं, प्रदूषण है
फिल्म ‘एक कुड़ी’ को कौशल जोशी, शहनाज गिल और अमरजीत सिंह सरोन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया है। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के रिलीज के साथ ही हिना खान ने फैंस से इसे देखने की अपील की और शहनाज की एक्टिंग और फिल्म दोनों की तारीफ की। फिल्म की फैमिली-कॉमेडी और शादी की हल्की-फुल्की झलकियां निश्चित रूप से दर्शकों को खूब पसंद आने वाली हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
