अरे भाई रुक जाओ, Oops मोमेंट से पहले बोलीं शहनाज गिल, पैपराजी बनाते रहे वीडियो
शहनाज गिल वीडियो बनाने से मना कर रही हैं फिर भी पैपराजी वीडियो बनाते रहे, इतना ही नहीं उन्होंने उप्स मोमेंट का शिकार हुई शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश भी कर दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
शहनाज के ऊप्स मोमेंट पर यूजर ने किया रिएक्ट
Shehnaaz Gill Oops Moment: शहनाज गिल एक इवेंट में शॉर्ट ड्रेस पहन कर पहुंची थी और वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गई, लेकिन उससे पहले उन्होंने वहां मौजूद वीडियोग्राफर से रुकने को कहा था, कहा था रुक जाओ भाई, लेकिन वो उसके बावजूद शहनाज के उप्स मोमेंट का वीडियो बनाते रहे और इतना ही नहीं उन्होंने शहनाज का वो वीडियो पब्लिश भी कर दिया है। वीडियो में आप सुन सकते हैं वह साफ तौर पर वीडियो बनाने के लिए मना कर रही हैं।
शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आई थी, उसके बाद शहनाज गिल के करियर ने जबरदस्त उड़ान भरी है। उन्होंने अपना लुक भी बदल लिया। वह सलमान खान के साथ फिल्म में भी नजर आईं। उनके ढेर सारी म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं। शहनाज गिल की पहचान एक समय में पंजाब की कैटरीना के तौर पर थी, लेकिन बिग बॉस ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। आज वह खुद एक सेलिब्रिटी बन गई है और शहनाज गिल के तौर पर ही पहचानी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
Mother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो
Kiara Advani Postpartum: कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेटी के जन्म के बाद के मुश्किल दिनों को किया याद
ये भी पढ़ें- शादी के बाद नहीं मिल रहा काम, दिव्या अग्रवाल का छलका दर्द
हनी सिंह के इवेंट में पहुंची थी शहनाज
शहनाज गिल ने हनी सिंह के वॉच लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। वहां वह गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं, वह बैठी हुई हैं, लेकिन वह अनकंफरटेबल हैं। वह अपनी पोजीशन ठीक कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- फ्लॉप डेली सोप एक्ट्रेस कहे जाने पर भड़की रूपाली गांगुली, TMC नेता की लगाई क्लास
ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई शहनाज गिल
इवेंट में मौजूद वीडियोग्राफर शहनाज का वीडियो बना रहे हैं, शहनाज गिल ने उन्हें कुछ समय रुकने के लिए कहा, वो अपनी पोजीशन ठीक कर रही थी। लेकिन वीडियोग्राफर फिर भी शहनाज गिल को शूट करते रहे। इसी बीच उनका उप्स मोमेंट शूट हो गया। शहनाज गिल के मना करने के बावजूद वीडियोग्राफर नहीं रुके, इतना ही नहीं उन्होंने शहनाज गिल के ऊप्स मोमेंट को पब्लिश भी कर दिया है।
शहनाज के वीडियो पर रिएक्शन
शहनाज गिल का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, भाई साफ मना कर रही है रुक क्यों नहीं जाते? दूसरे यूजर ने लिखा, लोगों ने क्यूट क्यूट बोलकर इसे सर पर चढ़ा रखा है। वह बहुत चालाक है। एक अन्य यूजर में लिखा, भाई तेरी सोच नहीं, इसके कपड़े ही छोटे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शहनाज गिल के ऊप्स मोमेंट पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
