‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
Shahid Kapoor Film Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने अब आधिकारिक तौर पर हिट फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है, जिससे यह साल की सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ का कुल बजट और प्रमोशन खर्च मिलाकर लगभग 100 से 110 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए अपनी लागत का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया था। अब सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई हासिल करने के बाद फिल्म ने अतिरिक्त मुनाफा भी कमाना शुरू कर दिया है।
दर्शकों के प्यार ने दिलाई बड़ी सफलता
फिल्म की सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स माना जा रहा है। रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला, जिसने इसकी कमाई को लगातार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। युवा दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी और किरदारों को काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म कई बाजारों में लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है और नए दर्शकों को भी सिनेमाघरों तक खींच रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
रोमांटिक-कॉमेडी शैली की फिर साबित हुई ताकत
‘कॉकटेल 2’ की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। प्यार, दोस्ती और आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाने वाली इस फिल्म ने दर्शकों को इमोशनल और मनोरंजक अनुभव देने में सफलता हासिल की है। मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जबकि इसकी कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है।
मैडॉक फिल्म्स की सफलता में एक और नाम जुड़ा
‘कॉकटेल 2’ अब मैडॉक फिल्म्स की सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। फिल्म की शानदार कमाई के बाद दर्शकों की नजर अब प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्मों ‘ईथा’ और ‘प्रहार’ पर भी टिकी हुई है। फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और इसकी कमाई का सफर लगातार जारी है।
