Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेटी शेफाली जरीवाला के निधन से मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सामने आया वीडियो

शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिससे पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं बेटी के खोने के गम में उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, जिसका वीडियो सामने आया है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 28, 2025 | 05:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 42 साल की उम्र में अचानक उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद पति पराग त्यागी उन्हें फौरन मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। अब शेफाली के अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ चुकी है। उनका अंतिम संस्कार आज, 28 जून 2025 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। वहीं, जहां बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार किया गया था।

हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है और हाल ही में पराग त्यागी और घर में काम करने वाली मेड से पूछताछ की गई है। दोनों के बयान क्रॉसचेक किए गए हैं और पुलिस किसी भी संदिग्ध परिस्थिति को खारिज नहीं कर रही। साथ ही, शेफाली के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस

शेफाली जरीवाला की मां रो-रोकर बुरा हाल 
शेफाली की मां का एक इमोशनल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कार से उतरते हुए खूब रोती नजर आ रही हैं। अपने आसुओं को रोकने की कोशिश कर रही मां को परिवार और रिश्तेदारों ने सहारा दिया।

वहीं, पति पराग त्यागी, जो हमेशा शेफाली के साथ एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़े नजर आए, अब अकेले रह गए हैं। उन्हें अस्पताल के बाहर अपनी पत्नी की तस्वीर और अपने पेट डॉग के साथ देखा गया। चेहरे पर गहरी उदासी और दुख साफ झलक रहा था।

ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला के निधन से सदमे में सितारे, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

इधर सेलेब्स भी अस्पताल में पहुंचना शुरू कर दिए हैं। ‘बिग बॉस 13’ की उनकी को-कंटेस्टेंट आरती सिंह, उनके पति दीपक, हिंदुस्तानी भाऊ, सुरभि चंद्रा और विकास गुप्ता जैसे नामी चेहरे कूपर अस्पताल और शेफाली के घर पहुंचे हैं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट 
इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक शेफाली जरीवाला एक अभिनेत्री और मॉडल थीं, जो कई हिंदी संगीत वीडियो, रियलिटी शो और फिल्मों में दिखाई दीं। वह म्यूजिक वीडियो कांटा लगा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पराग त्यागी के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 5 और नच बलिए 7 में भाग लिया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने बिग बॉस 13 में भाग लिया था।

Shefali jariwala death mother breaks down in tears video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 05:13 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shefali Jariwala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.