श्रद्धा कपूर की मां के सामने गिड़गिड़ाए थे शक्ति कपूर, भीख मांगने को हुए थे मजबूर
शिवांगी कोल्हापुरे श्रद्धा कपूर की मां और शक्ति कपूर की बीवी हैं। लेकिन शिवांगी को हाउसवाइफ बनाने के लिए शक्ति कपूर को खूब पापड़ बेलने पड़े थे। जानिए इसपर शक्ति कपूर ने क्या कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
शक्ति कपूर ने हाथ जोड़कर शिवांगी कोल्हपुरे से की थी विनती
मुंबई: शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। शिवांगी वहां चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पहुंची थी, तो शक्ति कपूर फिल्म में बुजुर्ग का किरदार निभा रहे थे। शिवांगी उनसे 12 साल छोटी हैं, लेकिन शक्ति कपूर को शिवांगी से पहली नजर में ही प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। शक्ति कपूर ने शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन शक्ति कपूर चाहते थे कि शिवांगी एक्टिंग और सिंगिंग छोड़कर हाउसवाइफ बन जाए, जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। इसके लिए शक्ति कपूर को उनके सामने एक गिड़गिड़ाना पड़ा, शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने शिवांगी के सामने हाउसवाइफ बनने के लिए भीख तक मांगी है।
शक्ति कपूर ने टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट में अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर ढेर सारी बातें की और बताया कि गर्लफ्रेंड शिवांगी से उन्होंने भीख मांगी थी कि वह एक्टिंग और सिंगिंग को छोड़ दें। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि शिवांगी को हाउसवाइफ बनाने के लिए उन्हें शिवांगी के आगे गिड़गिड़ाना भी पड़ा, लेकिन जो कुर्बानी शिवांगी ने दी है वह आज भी उसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। शिवांगी के आगे शक्ति कपूर आज भी हाथ जोड़ते हैं और यह कहते हैं कि जो फैसला उन्होंने लिया वह आसान नहीं था।
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही सलमान खान की सिकंदर ने उड़ाया गर्दा, टॉप पर पहुंची फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार
अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में
शक्ति कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि जब दोनों ने शादी की तो दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसीलिए दोनों को कोर्ट मैरिज करनी पड़ी। साल 1982 में शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की थी। शक्ति कपूर ने बताया कि शिवांगी ने उनके लिए अपना एक्टिंग और सिंगिंग का कैरियर पूरी तरह से छोड़ दिया था। शिवांगी के इस फैसले की वजह से शिवांगी के घर वाले नाराज थे। तो वहीं शक्ति कपूर के घर वाले भी शादी को लेकर नाराज थे, लेकिन जैसे ही बेटा सिद्धांत पैदा हुआ दोनों परिवार की नाराजगी खत्म होने लगी। साल 1987 में श्रद्धा कपूर ने जन्म लिया और उसके बाद से वह एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
