Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘किंग’ के सेट पर शाहरुख खान हुए घायल, अब इतने महीने तक नहीं कर पाएंगे शूटिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान को किंग के सेट पर एक्शन सीन के दौरान चोट लग गई। जिसके चलते उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 19, 2025 | 01:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

 Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस इस पापा-बेटी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग के सेट पर एक्शन सीन के दौरान शाहरुख खान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में फिल्म के एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस को शूट करते वक्त शाहरुख को चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें 1 महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है और शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

शाहरुख खान को लगी चोट

हालांकि, एक सूत्र ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि “चोट की अधिक जानकारी को सीक्रेट रखा गया है, लेकिन शाहरुख खान अपनी टीम के साथ तुंरत इलाज के लिए अमेरिका गए हैं और कोई सीरियस बात नहीं है, बल्कि मांसपेशियों में चोट लगी है, क्योंकि सुपरस्टार पिछले कुछ सालों में एक्शन सीन करते हुए अपने बॉडी के कई मांसपेशियों में चोट लगा चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गोविंदा हुए दिवालिया, क्या पैसों के लिए करना पड़ रहा स्कूल में परफॉर्म? मैनेजर ने उड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

ऑस्कर की रेस से फिल्म के बाहर होने पर हीरामंडी फेम ताहा शाह बदुशा को नहीं है दुख, बोले- यहां तक पहुंचना ही…

राजपाल यादव को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, चेक बाउंस केस में खुद को तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। न सिर्फ इसलिए कि ये शाहरुख और सुहाना की पहली फिल्म साथ में है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह एक इमोशनल-एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है जिसमें शाहरुख का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा।

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी बाप-बेटी की जोड़ी

सुहाना खान इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की नई शुरुआत करने जा रही हैं। इससे पहले वह जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में नजर आई थीं, लेकिन ‘किंग’ बड़े पर्दे पर उनका असली डेब्यू माना जा रहा है। क्योंकि ‘द आर्चीज’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे मशहूर एक्टर और कॉमेडियन Fish Venkat, 53 साल की उम्र में हुआ निधन

फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख की हेल्थ को लेकर भी सभी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख के स्वस्थ होते ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होगी और यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा किया जाएगा।

Shahrukh khan injured king film shooting advised one month rest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 12:24 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.