वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, बेटी सुहाना और नयनतारा ने भी लिया आशीर्वाद
- Written By: सुनीता पांडे
Photo - Social Media
मुंबई: शाहरुख खान के फैंस का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। किंग खान की फिल्म ‘जवान’ 2 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में शाहरुख अपनी फिल्म की सफलता के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। फिर चाहे मामला फिल्म प्रमोशन का हो या भगवान से आशीर्वाद लेने का..
#WATCH आंध्र प्रदेश: अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। pic.twitter.com/zRr7bvQHgf — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2023
हाल ही में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद अब शाहरुख दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान और फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Kolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
मुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
इस वीडियो में शाहरुख खान सफेद रंग का कपड़ा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं सुहाना खान और नयनतारा भी व्हाइट सूट में नजर आईं। वीडियो में ये लोग फिल्म की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।
Ready to join me on this mission? Only 3 days to go! Advance bookings are now open, book your tickets: https://t.co/fLEcPK9UQT#Jawan releasing worldwide on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/h068ISgH7P — Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 4, 2023
बता दें कि ‘जवान’ के ट्रेलर रिलीज से कुछ दिन पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। जहां से शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उन्होंने वहां अपना चेहरा ढक रखा था ताकि उन्हें कोई पहचान न सके। वहीं ‘जवान’ ने 24 घंटे के भीतर तीन नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 165K टिकट बेची। जिसने ‘पठान’ के 117K टिकटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ के नाम पहले दिन 650 हजार टिकटों के साथ पीआईसी में सबसे ज्यादा टिकट बेचने का रिकॉर्ड है और ऐसा लग रहा है कि ‘जवान’ इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।
बता दें कि ‘जवान’ में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ने भी अहम रोल प्ले किया है। दीपिका पादुकोण और संजय दत्त जवान में स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
