ममूटी, अलका याग्निक और आर माधवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Padma Awards 2026: ममूटी को मिला पद्म भूषण, अलका याग्निक और आर माधवन समेत कई दिग्गज हस्तियां हुईं सम्मानित

Alka Yagnik And Mammootty Padma Bhushan: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में ममूटी को पद्म भूषण, अलका याग्निक को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

सोनाली झा

Padma Awards 2026 Ceremony: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे चरण के समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, साहित्य, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में मनोरंजन जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल रहीं, जिनमें मलयालम सुपरस्टार ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक और अभिनेता आर माधवन प्रमुख रहे।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। इस खास अवसर पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान भी मौजूद रहे। ममूटी पिछले पांच दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और 400 से अधिक फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण

मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। समारोह में अलका गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। अलका याग्निक ने हिंदी फिल्म संगीत को कई यादगार गीत दिए हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की है, लेकिन इसके बावजूद संगीत के प्रति उनका समर्पण लगातार बना हुआ है।

आर माधवन को मिला पद्म श्री

अभिनेता आर माधवन को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। सम्मान लेने के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। आर माधवन ने हिंदी, तमिल और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से खास पहचान बनाई है। 75 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके माधवन को यह सम्मान उनके सफल और प्रेरणादायक फिल्मी सफर के लिए दिया गया।

अनिल कुमार रस्तोगी और मुरली मोहन भी हुए सम्मानित

रंगमंच और अभिनय जगत में लंबे समय से सक्रिय अनिल कुमार रस्तोगी को पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने 100 से अधिक नाटकों और दर्जनों फिल्मों में काम किया है। वहीं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता मागंटि मुरली मोहन को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना