शाहिद कपूर कृति सेनन के साथ हाइट को लेकर इनसिक्योरिटी फील करते हैं! 
मनोरंजन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर से भी लंबी हैं कृति सेनन, एक्टर ने की थी उनसे हील्स ना पहनने की गुजारिश!

Shahid Kapoor Kriti Sanon: शाहिद कपूर कृति सेनन के साथ हाइट को लेकर इनसिक्योरिटी फील करते हैं, खबर के मुताबिक उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस से हिल न पहनने की गुजारिश की थी।

अनिल सिंह

Shahid Kapoor And Kriti Sanon Height स्क्रीन पर शाहिद कपूर बेहद लंबे नजर आते हैं, शाहिद कपूर की हाइट करीब 5 फुट 8 इंच के आसपास है, लेकिन वह स्क्रीन पर 6 फुट के नजर आते हैं। इसके बारे में सोशल मीडिया पर एक अलग बहस चलती है, लेकिन कृति सेनन और शाहिद कपूर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि कुछ दिनों पहले यह खबर सामने आई थी कि एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने कृति सेनन से हिल्स ना पहनने की गुजारिश की थी। तब यह कहा गया कि वह हाइट को लेकर कृति सेनन से इनसिक्योरिटी फील करते हैं। आइए जानते हैं कृति सेनन की हाइट कितनी है और क्या जो दावा किया गया वह सही है।

शाहिद कपूर की हाइट 5 फुट 8 इंच के करीब है, तो वहीं कृति सेनन की हाइट 5 फुट 10 इंच के करीब है। वह हकीकत में शाहिद कपूर से लंबी हैं, ऐसा हो सकता है कि जो खबर शाहिद कपूर और कृति सेनन को लेकर चल रही है वह सच भी हो, लेकिन अब तक दोनों की तरफ से हाइट को लेकर कभी भी कोई बयानबाजी नहीं की गई है। ऐसे में यह दावा करना कि शाहिद कपूर कृति सेनन के सामने अपनी हाइट को लेकर इनसिक्योरिटी फील करते हैं यह सही नहीं होगा।

शाहिद कपूर और कृति सेनन कुछ समय पहले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' नाम के फिल्म में नजर आए थे, दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, सम्भवतः उसी के प्रोमोशन के दौरान की ये बातें हैं। वहीं शाहिद कपूर अपनी हाइट से अधिक लंबे कैसे दिखते हैं, इस बात पर भी सोशल मीडिया पर बहस होती रहती है। कहा यह जाता है कि लंबा दिखने के लिए स्टाइलिंग ट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, शर्ट को अंदर टक करके लंबी टांगों का भ्रम पैदा किया जाता है और इस तरह की स्टाइलिंग से जुड़ी ढेर सारी ट्रिक हैं जिसे अपना कर लोग अपनी ऊंचाई से अधिक लंबे दिखने का प्रयास करते रहते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच