Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

O Romeo Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ा, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने 8वें दिन 2.25 करोड़ कमाकर कुल 49.35 करोड़ का घरेलू कलेक्शन किया। इस फिल्म ने ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ दिया है। फिल्म 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 21, 2026 | 08:16 AM

ओ रोमियो का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

O Romeo Collection Day 8: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए आठ दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन भारी हाइप के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ओपनिंग ठीक-ठाक रहने के बाद भी फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती गई और अब 50 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए इसे जूझना पड़ रहा है।

विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर से काफी उम्मीदें थीं। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद शाहिद के साथ यह उनकी चौथी फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था और पहले हफ्ते में कुल 47.1 करोड़ रुपये की कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि यह आंकड़ा 50 करोड़ के बेहद करीब है, लेकिन फिल्म की गिरती रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

मर्दानी 3 को छोड़ा पीछे

मेकर्स के साझा आंकड़ों के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने दुनियाभर में 75.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सोशल मीडिया पर टीम ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए ‘ओ रोमियो’ को मिल रहे प्यार पर खुशी जताई है। कमाई में गिरावट के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘ओ रोमियो’ ने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के 22 दिनों के 46.49 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Triptii Dimri Career: प्रभास से माधुरी दीक्षित तक, तृप्ति डिमरी की झोली में मेगा फिल्मों की भरमार

Opening day Collection: दो दीवाने सहर में ने तापसी पन्नू की अस्सी को दी मात, जानें ओपनिंग डे का हाल

Nutan Death Anniversary: 14 साल की उम्र में ठुकराया मुगल-ए-आजम का ऑफर, फिर भी बनीं दौर की सबसे दमदार एक्ट्रेस

ओम प्रकाश का 80 रुपये से शुरू हुआ सफर, 307 फिल्मों में किया काम, ‘दद्दू’ नाम से मिली बॉलीवुड में पहचान

ये भी पढ़ें- Nutan Death Anniversary: 14 साल की उम्र में ठुकराया मुगल-ए-आजम का ऑफर, फिर भी बनीं दौर की सबसे दमदार एक्ट्रेस

फिल्म की खास बातें

13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल जैसे सितारे भी नजर आए हैं। क्रिटिक्स ने जहां निर्देशन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ की, वहीं आम दर्शकों को ‘ओ रोमियो’ का स्क्रीनप्ले उतना प्रभावित नहीं कर पाया। अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं कि क्या ‘ओ रोमियो’ 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Shahid kapoor film o romeo 8th day box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 08:16 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Shahid Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.