35 साल के करियर में पहली बार शाहरुख खान को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
71st National Film Awards का ऐलान हो गया है। शाहरुख खान को पहली बार नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा जाएगा। फिल्म जवान की वजह से यह नेशनल अवार्ड उनकी झोली में आया है।
- Written By: अनिल सिंह
शाहरुख खान को पहली बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जवान फिल्म ने दिलाया सम्मान
71st National Film Awards: 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हुआ। 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को यह अवार्ड दिए जा रहे हैं। कोविड महामारी की वजह से नेशनल फिल्म अवार्ड में हुई देरी के कारण 2024 में 2022 में रिलीज हुई फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए थे। तो वहीं 2025 में उन फिल्मों के अवार्ड दिया जा रहा है जो 2023 में रिलीज हुई। शाहरुख खान की जवान फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला है और अपने 35 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख खान पहली बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित होंगे।
फिल्म 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड मिलेगा। शाहरुख खान के अलावा नेशनल फिल्म अवार्ड पाने वाले कलाकारों में विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म के लिए उन्हें भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार घोषित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
71st National Film Awards for the Year 2023 Announced!📽️ ➡️Best Non-Feature Film goes to: ⭐️ Flowering Man (Hindi)
Director: Soumyajit Ghosh Dastidar#NationalFilmAwards @MIB_India @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/i4oyv1OfAX — PIB India (@PIB_India) August 1, 2025
ये भी पढ़ें- Golmaal 5 हुई कंफर्म, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में हुआ खुलासा
कटहल फिल्म को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
सान्या मल्होत्रा, राजपाल यादव, नेहा सराफ और विजय राज जैसे कलाकारों से सजी कटहल फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म का निर्देशन यश वर्धन मिश्रा ने किया था। वहीं एकता कपूर फिल्म की निर्माता थी। फिल्म 19 में 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
क्षेत्रीय फिल्मों को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों की अगर बात करें तो बेस्ट गुजराती फिल्म- ‘वश’ को चुना गया, बेस्ट बंगाली फिल्म- ‘डीप फ्रीज’को चुना गया, बेस्ट असमी फिल्म- रोंगातपुबेस्ट को चुना गया, हिंदी फिल्म- कटहल को चुना गया, बेस्ट कन्नड़ फिल्म- कंडीलूबेस्ट को चुना गया।
बेस्ट फीचर फिल्म
स्पेशल मेंशन फीचर फिल्म – एनिमल (री रिकॉर्डिंग मिक्सर, एमआर राजाकृष्णन) को चुना गया। बेस्ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग… स्टेप ऑफ होप को चुना गया।बेस्ट गारो फीचर फिल्म- रिमदोगितांगा को चुना गया। बेस्ट तेलुगु फीचर फिल्म- भगवंत केसरी को चुना गया। बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग को चुना गया। बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म- गोड्डे गोड्डे चा को चुना गया। बेस्ट ओडिया फीचर फिल्म- पुष्कर को चुना गया। बेस्ट मराठी फीचर फिल्म- श्यामचि आई को चुना गया। बेस्ट मलयालम फीचर फिल्म- उल्लुझुकु को चुना गया है।
