‘धुरंधर 2’ की सुनामी पर झूमे Shah Rukh Khan, भरी महफिल में Ranveer Singh पर यूं लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल
Shah Rukh Khan Viral Video: मिशका कंबोज की 16वीं बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और रणवीर सिंह की खास बॉन्डिंग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें SRK प्यार से रणवीर को बधाई देते नजर आए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहरुख खान और रणवीर सिंह वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan And Ranveer Singh Bonding Video: मुंबई के चर्चित बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कंबोज भारतीय और अक्षा कंबोज की बेटी मिशका कंबोज की 16वीं बर्थडे पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां एक वायरल वीडियो ने बटोरी हैं, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
शाहरुख ने रणवीर पर यूं जताया प्यार
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह को पार्टी में मौजूद मेहमानों से बातचीत करते देखा जा सकता है। इसी दौरान शाहरुख खान उनके पास आते हैं और उनके कंधे पर हाथ रखकर स्नेह जताते नजर आते हैं।
वीडियो में यह भी देखा गया कि शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने रणवीर के गाल पर किस किया, जिसके बाद शाहरुख ने भी प्यार से उनके गाल थामे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शाहरुख ने रणवीर से क्या कहा, लेकिन रणवीर मुस्कुराते हुए सिर हिलाते नजर आए और ‘थैंक यू’ कहते हुए आगे बढ़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
Ranveer Singh Ban: FWICE बैन के बाद कैमरों से बचते दिखे रणवीर सिंह, बदला-बदला दिखा ‘धुरंधर’ का अंदाज
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
इस पूरे पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया और दोनों सितारों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
just see how Shah Rukh Khan is patting Ranveer Singh and touching his cheeks, probably congratulating him for Dhurandhar 2 success. And even SRK’s manager Pooja Dadlani is showing love to Ranveer. ❤️ pic.twitter.com/qKiZVsxC0e — sohom (@AwaaraHoon) April 9, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो अब इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों सितारों के बीच की बॉन्डिंग बिल्कुल परिवार जैसी लगती है। वहीं दूसरे यूजर ने अनुमान लगाया कि शाहरुख शायद रणवीर को उनकी हालिया फिल्म की सफलता के लिए बधाई दे रहे थे।
इस पार्टी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत कई चर्चित हस्तियां भी मौजूद थीं, जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।
एक्टर की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों पठान, जवान और डंकी में देखा गया था, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान,अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- ‘कांतारा’ सीन विवाद में Ranveer Singh फिर पहुंचे कोर्ट, माफीनामे के शब्द बदलने को हुए तैयार
रणवीर सिंह की हालिया सफलता
वहीं रणवीर सिंह इन दिनों निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा रणवीर की आने वाली फिल्म प्रलय भी चर्चा में है, जिसे जगदीप मेहता निर्देशित और हंसल मेहता निर्मित कर रहे हैं।
