‘किंग’ में शाहरुख खान का दिखेगा धुआंधार एक्शन, 10 फाइटर जेट्स के साथ शूट होगा मेगा सीक्वेंस
Shah Rukh Khan King Upcoming Movie: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में 10 रूसी फाइटर जेट्स के साथ मेगा एक्शन सीन शूट होने वाला है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
किंग मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan King Movie Update: साल 2023 में लगातार ब्लॉकबस्टर देने के बाद शाहरुख खान अब अपनी अगली बड़ी फिल्म किंग के जरिए फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है और इसके हर अपडेट पर फैंस की नजर टिकी हुई है।
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो बड़े स्केल की एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे कई दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी पर आया बड़ा अपडेट
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुंबई के विले पार्ले स्थित गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक भव्य सेट तैयार किया गया है, जहां एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग होने वाली है। खास बात यह है कि इस सीक्वेंस को और भी शानदार बनाने के लिए 10 रूसी फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जो फिल्म के स्केल को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
बताया जा रहा है कि 23 मार्च से शुरू होकर करीब एक हफ्ते तक चलने वाले इस शूट में हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और फाइट सीन्स फिल्माए जाएंगे। स्टंट टीम पिछले कई हफ्तों से इसकी तैयारी में जुटी हुई है ताकि एक्शन रियल और दमदार लगे।
एक्शन के अलावा, फिल्म में एक भव्य डांस सीक्वेंस भी शामिल किया जाएगा, जिसकी शूटिंग अगले महीने की जाएगी। मेकर्स इसे फिल्म के सबसे खास और विजुअली ग्रैंड हिस्सों में से एक मान रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मातृभूमि’ की रिलीज टलने पर भी टेंशन नहीं! ईद 2027 पर सलमान खान का मेगा धमाका, अगली फिल्म के 5 बड़े खुलासे
इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि ‘किंग’ को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी में शाहरुख खान एक खतरनाक मिशनों को अंजाम देने वाले किरदार में नजर आएंगे, जबकि सुहाना उनकी शिष्या के रूप में दिखेंगी, जो इस दुनिया में कदम रख रही है। 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक्शन, इमोशन और भव्यता का जबरदस्त मेल साबित हो सकती है। फैंस को अब बस इस मेगा प्रोजेक्ट के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।
